Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Published : Dec 28, 2021, 09:10 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड को राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के रूप में पहला सुपरस्टार मिला। एक ऐसा सुपरस्टार जिसे देखकर लड़कियां पागल हो जाती थी। उनके लिए खून से खत लिखा करती थी। जिस रास्ते से वो गुजरते उसकी मिट्टी को उठाकर लड़कियां मांग भर लिया करती थी। कुछ तो उनकी तस्वीरों से शादी कर लेती थी। इतना ही नहीं कहते हैं काका की कार पर धूल नहीं हुआ करती थी बल्कि लड़कियों की लिपस्टिक के निशान से वो रंगा रहता था। राजेश खन्ना किसी समारोह में पहुंचते तो सिर्फ उनका ही नाम गूंजा करता था। यह सिलसिला करीब 8 सालों तक चला। प्रिंस ऑफ रोमांस का खिताब बनाने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प कहानियां...  

PREV
19
Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

फिल्मी दुनिया में आने के लिए जतिन खन्ना का नाम राजेश खन्ना में बदल गया। काका की एंट्री बॉलीवुड में एक टैलंट हंट के जरिए हुई। साल 1965 में फिल्मफेयर और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने प्रोड्यूसरों ने फिल्मफेयर के साथ मिलकर टैलंट हंट की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जज की कुर्सी पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज, जाने-माने निर्देशक बिमल रॉय, मशहूर अभिनेता-निर्देशक गुरुदत्त व यश चोपड़ा। उनके सामने 1000 प्रतिभागी अपना ऑडिशन दे रहे थे। लेकिन इन सबके बीच से वो निकलते हुए टॉप 8 में पहुंच गए। इसके बाद वो इतना बेहतरीन अभिनय किया कि वो इस शो के विनर हो गए।

29

राजेश खन्ना का नाम जतिन खन्ना था। इनकी परवरिश खुद के माता-पिता ने नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार ने की और वो भी बड़े प्यार से। वो एक अमीर खानदान से जुड़े थे। कहते हैं कि वो ऑडिशन देने के लिए इतने महंगे कार में जाते थे जिसे देखकर उस वक्त के हीरो भी चकरा जाते थे। डायरेक्ट-प्रोड्यूसर भी हैरान रह जाते थे।

39

टैलंट जीतने के बाद राजेश खन्ना ने 12 अलग-अलग निर्माताओं के साथ 12 अलग-अलग फिल्में चुनी। हालांकि शुरुआत की तीन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इसमें 'आखिरी खत', 'राज' और 'बहारों के सपने' शामिल थी।

49

लेकिन राजेश खन्ना के किस्मत में सुपर स्टार बनना था और इसकी शुरुआत 1969 में आई फिल्म 'आराधना' से हुई। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर अभिनीत यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई और राजेश खन्ना की कामयाबी का सफर चल पड़ा।

59

अगले चार साल के दौरान लगातार 15 हिट फिल्में देकर समकालीन तथा अगली पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए मील का पत्थर कायम किया। वर्ष 1970 में बनी फिल्म सच्चा झूठा के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।

69

राजेश खन्ना ने अपने करियर में  कुल तीन फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड और बाद में लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड जीता। उनकी कुछ बेहद सफल फिल्में कटी पतंग, आनन्द, आन मिलो सजना, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी, दो रास्ते, दुश्मन, बावर्ची, मेरे जीवन साथी, जोरू का गुलाम, अनुराग, दाग, नमक हराम, हमशक्ल आदि थीं। आनन्द फिल्म में उनके सशक्त अभिनय के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।

79

सुपरस्टार राजेश खन्ना को सबसे पहले प्यार अंजू महेंद्रू  (Anju Mahendru) से हुआ था। वह एक एक्ट्रेस होने के अलावा एक फैशन डिजाइनर भी थीं।दोनों लंबे समय तक साथ रहे, लेकिन शादी नहीं हुई। 1966 से 1972 तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। 

89

अंजू महेंद्रू के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने बॉबी गर्ल डिंपल कपाड़िया को अपना जीवनसाथी चुना। उस वक्त डिंपल उनसे 15 साल छोटी थीं। दोनों की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हैं। डिंपल कपाड़िया 1984 में राजेश खन्ना से अलग हो गयीं। हालांकि वे अलग-अलग रहते रहे लेकिन कभी औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया।

Recommended Stories