शादी की खबरों के बीच फोटोग्राफी करने निकले रणबीर-आलिया:PHOTOS

Published : Sep 06, 2019, 03:32 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। कहा जाता है कि दोनों स्टार्स अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे तभी से इनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद खबरें उनकी शादी को लेकर भी रहती हैं कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। हाल ही में दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वे दूल्हा-दूल्हन के जोड़े में मंडप में खड़े दिखे थे।

PREV
14
शादी की खबरों के बीच फोटोग्राफी करने निकले रणबीर-आलिया:PHOTOS
वायरल फोटो को देखकर सभी अंदाजा लगा रहे थे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि, बाद में पता चला था कि वो तस्वीर फोटो एडिटर द्वारा एडिट की गई थी। अब इस अफवाह के बीच दोनों की एक और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
24
इसमे वे दोंनों हाथों में कैमरा लिए फोटोग्राफी करते नजर आए। वहीं, एक तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इसमें वे अकेले बैठे नजर आ रही हैं और उगते सूरज को निहारती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है।
34
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इनकी फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं। लगभग यूजर्स रणबीर कपूर पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। एक यूजन ने लिखा, 'शिकारी शिकार को लेकर शिकार पर निकला है।' दूसरे ने लिखा, 'आलिया दूसरे शिकार को कैप्चर कर रही हैं। रणबीर के बाद वे जंगल के किसी जानवर को डेट करेंगी।'
44
दोनों स्टार्स को अक्सर साथ में देखा जाता है। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में आलिया भी अक्‍सर उनसे मिलने न्‍यूयॉर्क जाती रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories