दीपिका से कैटरीना तक, इन एक्ट्रेस के साथ रहा रणबीर का अफेयर, एक के साथ महीनों लिव इन में रहे: PHOTOS

Published : Sep 28, 2019, 01:32 PM ISTUpdated : Sep 29, 2019, 02:59 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर ने शनिवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर की सफलता आज आसमा की बुलंदियों पर हैं। सफलता के साथ-साथ एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनका नाम 5-6 एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, जिनमें दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना तक का नाम शामिल है। 

PREV
17
दीपिका से कैटरीना तक, इन एक्ट्रेस के साथ रहा रणबीर का अफेयर, एक के साथ महीनों लिव इन में रहे: PHOTOS
रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ चुका है। उनके अफेयर की खबरें 2007 से आईं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा रखा है। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। चर्चा थी कि ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थीं। इसके कुछ सालों बाद 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह से शादी कर ली।
27
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का नाम जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो दोनों की रिलेशनशिप करीब 6 साल तक रही और दोनों के 6 महीने तक लिव इन में रहने की भी खबरें रही हैं। इसी वजह से कहा जाता है कि रणबीर और सलमान के रिश्ते के बीच दरार भी आ गई। हालांकि, रणबीर-कैटरीना का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था।
37
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में श्रति हासन का नाम भी शामिल है। रणबीर-श्रुति की मुलाकात एक ब्रांड के एड शूट के दौरान हुई थी। उसके दोनों के नजदीक आने की खबरें आई। लेकिन कुछ समय के बाद दोनों का तालाक हो गया था।
47
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर के अफेयर की खबरें खूब रहीं। लेकिन इन दोनों का भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
57
इसके साथ ही रणबीर का नाम एक्ट्रेस अवंतिका मलिक के साथ भी जुड़ा, जो कि अब आमिर खान के भांजे की पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने साथ में पढ़ाई की है। इस दौरान ही वे एक-दूसरे के नजदीक आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में आने से पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
67
इन सभी के अलावा रणबीर के अफेयर के चर्चे भारत में ना केवल पाकिस्तान में भी रहे। खबरें थी कि रणबीर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा के साथ न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने गए थे और दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों सिगरेट पीते हुए नजर आए थे।
77
अब अगर हाल फिलहाल की बात की जाए तो रणबीर कपूर के इन दिनों आलिया भट्ट को डेट करने की खबरें रहती हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों का लेकर शादी की भी खबरें खूब रही हैं। अब कहा जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। बहरहाल, ये जोड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखने के लिए मिलेगी। इस फिल्म से दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये मूवी नए साल के मौके पर दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories