रणबीर कपूर ने मां के चरणों में रख दिए थे पहली कमाई के 250 रुपये, नीतू कपूर का ऐसा था रिएक्शन

Published : Jun 25, 2022, 05:42 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 05:43 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir Kapoor had placed his first earning of Rs 250 :  रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं। इस समय वह अपनी अपकमिंग  एक्शन-थ्रिलर फिल्म, शमशेरा के प्रचार में विजी हैं, इसमें वाणी कपूर और संजय दत्त ( Vaani Kapoor and Sanjay Dutt ) भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं । इस फिल्म में एक्टर शमशेरा और उसके बेटे बल्ली की भूमिका निभाएंगे। वहीं एक इंटरव्यू  में रणबीर ने अपनी पहली कमाई के बारे में दिलचस्प जानकारी शेयर की है। उन्होंने  कहा, "एक अच्छे लड़के की तरह मैं अपनी मां के कमरे में गया और मैंने उसे उनके पैरों पर ये पैसे रख दिए थे, इसके बाद नीतू कपूर का रिएक्शन देखने लायक था...

PREV
17
रणबीर कपूर ने मां  के चरणों में रख दिए थे पहली कमाई के 250 रुपये, नीतू कपूर का ऐसा था रिएक्शन

बीते दिन शुक्रवार को शमशेरा के ट्रेलर को अन्वील किया गया है। इसके बाद तो दर्शकों से इस फिल्म का इंतज़ार करना मुश्किल हो गया है। 
ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि रणबीर कपूर में इसमें जबरदस्त कैरेक्टर अदा  किया है।  प्रशंसक ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद  से रणबीर के परफॉरमेंस की सराहना कर रहे हैं।

27

रणबीर कपूर तकरीबन चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं एक डकैत की भूमिका में रणबीर कपूर किस तरह एक्ट करेंगे, इसको  लेकर लोगों में उत्सुकता है। 

37

बता दें कि इससे पहले साल 2018 में संजू मूवी के बाद उनकी कोई नई फिल्म नहीं आई है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से थिएटर बंद थे। तोई नई रिलीज़ नहीं हो रही थी। वहीं अब रणबीर कपूर को दो फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं।

47

वहीं रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली तनख्वाह के बारे में खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि उनकी पहली कमाई 250 रुपए थी, ये तनख्वाह उन्हें अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की फिल्म, प्रेम ग्रंथ में एक छोटे से रोल के लिए मिली थी। 

57

ये मूवी साल 1996 में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने यह भी शेयर किया कि  ये  पहली कमाई उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर के पैरों में रख दी थी, जिसके बाद वह रो पड़ीं थी। रणबीर ने कहा, "एक अच्छे लड़के की तरह मैं अपनी मां के कमरे में गया और मैंने उसे उनके पैरों पर ये पैसे रख दिए थे। उन्होंने उसे देखा और रोने लगी। 
 

67

रणबीर कपूर ने सौरभ शुक्ला को अपना पसंदीदा को- आर्टिस्ट बताया है।  रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने तीन फिल्मों- बर्फी, जग्गा जासूस और अब शमशेरा में साथ काम किया है। 

77

रणबीर कपूर ने सौरभ शुक्ला को अपना पसंदीदा को- आर्टिस्ट बताया है।  रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने तीन फिल्मों- बर्फी, जग्गा जासूस और अब शमशेरा में साथ काम किया है। 
 

Read more Photos on

Recommended Stories