Uday Chopra Birthday: 8 साल से फिल्मों में नहीं दिखे Rani Mukerji के देवर, कभी इस एक्ट्रेस से होनेवाली थी शादी

मुंबई। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के देवर और बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) 49 साल के हो गए हैं। 5 जनवरी, 1973 को मुंबई में जन्मे उदय चोपड़ा ने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें से की थी। हालांकि, इस फिल्म के बाद भी उदय चोपड़ा का करियर कुछ खास नहीं चला। 'मेरे यार की शादी है' और 'धूम' को छोड़ दें तो उदय चोपड़ा के खाते में कोई हिट फिल्म नहीं है। इन फिल्मों में भी उदय चोपड़ा लीड नहीं बल्कि साइड रोल में ही दिखे। उदय चोपड़ा को उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा कंट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है। एक बार तो उदय चोपड़ा ने खुदकुशी की बात कह कर सबको चौंका दिया था। डिप्रेशन में चले गए थे उदय चोपड़ा..

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 2:30 PM IST

18
Uday Chopra Birthday: 8 साल से फिल्मों में नहीं दिखे Rani Mukerji के देवर, कभी इस एक्ट्रेस से होनेवाली थी शादी

तीन साल पहले उदय चोपड़ा (Uday Chopra) बेहद डिप्रेशन में थे और इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उदय चोपड़ा ने कहा था कि वो ठीक नहीं हैं और लगातार खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं, फिर भी कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। 

28

उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने कुछ घंटों के लिए अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था और ऐसा महसूस करने लगे थे कि वो मरने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है सुसाइड करने का यह एक अच्छा ऑप्शन है और जल्दी ही वे इसे हमेशा के लिए भी कर सकते हैं। 

38

हालांकि, उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने बाद में इन ट्वीट्स पर सफाई देते हुए एक नया ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मैंने हाल ही में कुछ ट्वीट किए थे, जिससे लोग बहुत परेशान हो गए। मैं बिल्कुल ठीक हूं। यह सिर्फ एक गहरा मजाक था, जिसका गलत मतलब निकाला गया। फिर भी मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। 

48

2006 में फिल्म 'धूम 2'(Dhoom 2) में नजर आने के बाद बतौर एक्टर करीब 7 साल तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस बात को लेकर उदय चोपड़ा बेहद डिप्रेशन में चले गए थे। हालांकि 2013 में वो धूम 3 में नजर आए थे। धूम 3 के बाद उदय चोपड़ा की अब तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 
 

58

उदय चोपड़ा (Uday Chopra) कई साल तक एक्ट्रेस नरगिस फखरी के साथ रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि, रिलेशनशिप के दौरान भी दोनों के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहे। और बाद में कपल अलग हो गया। जब नरगिस और उदय रिलेशनशिप में थे तो दोनों की शादी के लिए उदय की मां पामेला चोपड़ा ने हां कर दी थी। 

68

कहा जाता है कि नरगिस (Nargis Fakhri) जल्द ही उदय के साथ अपनी शादी की तारीख का खुलासा करने वाली थीं। लेकिन उदय ने अचानक कदम पीछे हटा लिए। नरगिस को इससे गहरा सदमा लगा। बाद में नरगिस मुंबई छोड़कर विदेश चली गईं। एक वक्त ऐसा था, जब नरगिस से शादी करने के लिए उदय उतावले थे। उन्होंने नरगिस को शादी के लिए प्रपोज भी किया था, लेकिन तब नरगिस अपने करिअर पर फोकस करना चाहती थीं। 
 

78

उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 1991 में आई फिल्म 'लम्हे' से अपना करियर शुरू किया था। कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद उदय ने 'मोहब्बतें' (2000) फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। उन्होंने 'मेरे यार की शादी है' (2002), 'धूम' (2004), 'नील एंड निक्की' (2005), 'धूम 2' (2006), 'धूम 3' (2013) सहित कुछ फिल्मों में काम किया है। 

88

उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने साल 2012 में अपनी कंपनी योमिक शुरू की। वे यशराज फिल्म्स के मैनेजर भी हैं। उन्होंने 2014 में 'ग्रेस ऑफ मोनाको' और 'द लॉन्गेस्ट वीक' फिल्म प्रोड्यूस की हैं। इन फिल्मों के जरिए यशराज एंटरटेनमेंट ने हॉलीवुड में भी कदम रखा है। 

ये भी पढ़ें
RD Burman Death Anniversary: मौत के बाद बैंक लॉकर के जरिए हुआ था ऐसा खुलासा, चौंक गया था हर कोई

क्या Sunny Deol की हीरोइन को फिर हुआ प्यार, इनसे भी पहले जुड़ चुका नाम, एक की वजह से खानी पड़ी थी चप्पल

Nirupa Roy Birthday: Amitabh Bachchan की ऑनस्क्रीन मां को इत्तेफाक से मिली थी पहली फिल्म, दिलचस्प है किस्सा

Aditya Pancholi Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे आदित्य पंचोली, दो बार रेप का लग चुका आरोप

बच्चों को अकेला छोड़ Kareena Kapoor बहन संग आइसक्रीम खाती आई नजर, यूं मुंह बनाती दिखी Karisma Kapoor

Sanjay Khan Birthday: खौफनाक हादसे के बाद करनी पड़ी थी 73 सर्जरी, 32 साल बाद भी नहीं मिटे निशान

 

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos