रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने 'CIRKUS' के बहाने की जमकर मस्ती, देखें इवेंट की 6 PHOTOS

Published : Dec 12, 2022, 04:39 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) अपनी फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) को प्रमोट करने मलाड मस्ती आए, जिसका  आयोजन विधायक असलम शेख (Aslam Shaikh) ने किया। बीते रविवार की सुबह भारती सिंह (Bharti Singh),  एमिवे बंटाई रैपर,  सिंगर सलमान अली (Salman Ali), शेह्ज़ाद अली , डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान (Salman Yusuf Khan), सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam), अभिषेक निगम, आकांशा पूरी ,नेहा चूडास्मा और चिंकी मिंकी भी मलाड मस्ती में आए और सभी ने पब्लिक को खूब एंटरटेन किया। सिंगर शहजाद अली और सलमान अली ने अपनी गायकी से मलाड वासियों का खूब मनोरंजन किया। नीचे की स्लाइड्स में देख सकते हैं इवेंट की तस्वीरें...

PREV
16
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने 'CIRKUS' के बहाने की जमकर मस्ती, देखें इवेंट की 6 PHOTOS

रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने मिलकर खूब डांस किया, मस्ती की। लोगों को खूब डांस भी करवाया। साथ ही साथ उन्होंने अपनी फिल्म 'सर्कस' के बारे में लोगों को बताया।

26

डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। भारती सिंह ने लोगों को हंसाया और गरबा भी किया वहीं सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम ने भी लोगों के साथ मस्ती की। 

36

विधायक असलम शेख ने मलाड के लोगों को खूब एन्जॉय करवाया। साथ ही उन्होंने मलाड मस्ती के मुख्य कॉज़ चाइल्ड एब्यूज़ के बारे में लोगों को जागरूक किया। यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने एमएलए असलम शेख को इस आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इसे एक बेहतरीन इवेंट बताया।

46

मलाड मस्ती का यह पांचवां साल है। मलाड मस्ती संडे की सुबह को आयोजित किया जाता है। यहां लोग कई प्रकार के गेम्स, जुम्बा, योगा, पेंटिंग और बहुत तरह की एक्टिविटी को एन्जॉय करने हजारों की संख्या में आते हैं।

56

गोल्ड मेडल स्विचेज़ द्वारा सपोर्ट किए गए मलाड मस्ती में इस साल का विषय चाइल्ड एब्यूज़ को लेकर जागरूकता फैलाना है।

66

मलाड मस्ती 2022 मलाड वेस्ट के इनऑर्बिट मॉल के पास आयोजित किया गया। इस इवेंट को आयोजित करने का आईडिया यह है ताकि लोग अपने घर से बाहर निकलें, अपने मोबाइल को छोड़कर दोस्तों से मिलें, नई चीजें देखें और मस्ती करें।यह आयोजन केवल एंटरटेनमेंट इवेंट नहीं है बल्कि मस्ती भरे माहौल में लोगों, परिवारों को जोड़ने और समाज में जागरूकता लाने का एक जरिया है।

और पढ़ें...

'RRR' ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, यहां रजनीकांत की मूवी को पछाड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनी

उर्फी जावेद पर लगा अपनी हरकतों से अश्लीलता फैलाने का आरोप, मुंबई पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

'पठान' के लिए शाहरुख़ खान ने माता वैष्णो देवी के दर पर टेका माथा, इंटरनेट यूजर बोला- सब नौटंकी है

Rajinikanth Birthday: देश के सबसे महंगे स्टार रजनीकांत इस वजह से नहीं करते विज्ञापनों में काम

 

Read more Photos on

Recommended Stories