अपनी ही शादी में पत्नी दीपिका के साथ जमकर नाचे थे रणवीर, देखें मेहंदी-संगीत से शादी तक की PHOTOS

Published : Jul 06, 2021, 02:14 PM ISTUpdated : Jul 06, 2021, 03:46 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 36 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर ने नवंबर, 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी की थी। रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को दीपिका से इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। दोनों की शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले लेक कोमो में ही संगीत सेरेमनी, मेहंदी और सगाई हुई थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया था। इतना ही नहीं, रणवीर अपनी ही शादी में होनेवाली पत्नी दीपिका के साथ जमकर नाचे थे। 

PREV
19
अपनी ही शादी में पत्नी दीपिका के साथ जमकर नाचे थे रणवीर, देखें मेहंदी-संगीत से शादी तक की PHOTOS

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावती' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी पहली मुलाकात जी सिने अवॉर्ड्स में हुई थी। यहीं, रणवीर ने पहली बार दीपिका पादुकोण को आमने-सामने देखा था और रणवीर का कहना था कि वह उन्हें देखते ही फिदा हो गए थे।

29

फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली थी और इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गई थीं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों अपनी रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से बचाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही थीं।

39

साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में जब दीपिका पादुकोण अवॉर्ड लेने आईं तब रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके लिए गाना 'राम चाहे लीला' गाया, जिस पर दीपिका शर्माए बिना नहीं रह पाईं।

49

इसके बाद दोनों ने वोग इंडिया की ग्रैंड एनिवर्सरी के मौके पर उसके कवर पेज के लिए शूट करवाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आई और दोनों साथ में बहुत कंफर्टेबल दिखे। इस दौरान रणवीर ने इंटरव्यू में कहा, 'जब दीपिका फ्रेम में होती हैं तब कोई भी किसी दूसरी चीज की तरफ नहीं देखता।'

59

संगीत सेरेमनी में अपने चिर-परिचित अंदाज में ठहाका लगाते रणवीर सिंह।

69

शादी के दौरान दो अलग-अलग रस्म निभाते दीपिका-रणवीर।

79

शादी की एक रस्म के दौरान दीपिका से गुफ्तगू करते रणवीर सिंह।

89

शादी के दौरान पति रणवीर सिंह को निहारतीं दीपिका पादुकोण।

99

शादी की एक रस्म के दौरान ठहाका लगाकर हंसते दीपिका और रणवीर सिंह।

Recommended Stories