Published : Jul 06, 2021, 01:58 PM ISTUpdated : Jul 07, 2021, 03:54 PM IST
मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। भले ही रणवीर ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में न की हो लेकिन जितनी भी ज्यादातर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रणवीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वे हमेशा से ही अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनका यूनिक फैशन सेंस भी सुर्खियों में रहता है। एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने यह भी कहा कि 26 साल की उम्र तक वे कई रिलेशनशिप में रहे हैं। नीचे पढ़े रणवीर सिंह की लाइफ से जुड़े कुछ और दिलचस्प किस्से...
रणवीर सिंह ने बताया कि 26 साल की उम्र तक कई रिलेशनशिप से गुजरने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि किसी एक के साथ रिश्ते ही बेहतर हैं। इसका उन्हें फायदा हुआ और अब वे इस रिश्ते में काफी आगे बढ़ चुके हैं।
211
रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा अपनी जेब में कंडोम रखते हैं और जो लोग इसे नहीं रखते उन्हें जरूर अपने पास रखना चाहिए। रणवीर ने ऐसा करने के पीछे जो वजह बताई वो ये है कि देश में एचआईवी और अनवाटेंड प्रेग्नेंसी जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि कोई एक चीज जिसका प्रमोशन किया जाना सबसे जरूरी है, वो हैं कंडोम।
311
2015 में रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था कि मेल एक्टर होने के बावजूद उन्हें कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ा था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके साथ यह घटना करियर के शुरुआती दौर में घटी थी।
411
रणवीर के मुताबिक, एक शख्स ने मुझे रात करीब 8 बजे अंधेरी स्थित अपने घर में बुलाया। तय समय पर मैं अपना पोर्टफोलियो लेकर वहां पहुंचा, लेकिन उसने इसे देखे बगैर साइड में पटक दिया। बाद में मुझे पता चला कि वास्तव में वह क्या चाहता है और मेरे इनकार करते ही उसका दिल टूट गया।
511
रणबीर के मुताबिक, उस शख्स ने कहा था- तुम स्मार्ट बनो, तुम सेक्सी बनो। ऐसे लोग बहुत आगे जाते हैं। मैं तुम्हे इस ऑफिस भेजूंगा, मैं तुम्हे उस ऑफिस भेजूंगा। उस आदमी की बात सुनकर रणवीर शॉक्ड रह गए थे। हालांकि रणवीर ने उसकी शर्त नहीं मानी।
611
रणवीर सिंह अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं। 2015 में अपने यूनिक फैशन सेन्स को लेकर रणवीर सिंह ने कहा था- कभी-कभी सोने के लिए नाइट सूट पहनने का मन करता है तो कभी-कभी लगता है कि न्यूड ही सो जाऊं।
711
रणवीर ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। दिसंबर 2016 में एक मैगजीन से जब वे अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर बात कर रहे थे, तब उन्होंने कहा था, मैं Kiss कर-कर के परेशान हो गया हूं। अब मुझे किसिंग डेटॉक्स चाहिए।
811
बतौर एक्टर करियर की शुरुआत करने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे। 3 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए थे।
911
रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी का अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रितिका भी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं।
1011
रणवीर ने बैंड बाजा बरात, लेडिज वर्सेस रिकी बहल, लुटेरा, गुंडे, किल दिल, दिल धड़कने दो, बेफिक्रे, सिम्बा, गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी, 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस है।
1111
बता दें कि रणवीर-दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी इटली में एक प्रायवेट सेरेमनी में हुई थी। इस शादी में परिवारवालें और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए लैविश पार्टी दी थी।