कोरोना की दहशत के बीच नाती के साथ खेलती दिखीं रवीना टंडन, कभी पुचकारा तो कभी किया दुलार
मुंबई। कोरोना वायरस ने इस वक्त पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। इस खतरनाक वायरस की वजह से क्या आम और क्या खास, सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घरों में लॉकडाउन कर रखा है और अपने फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नाती के साथ खेलती नजर आ रही हैं। फुर्सत के पलों में रवीना कभी नाती को गोद में उठा रही हैं तो कभी उसे दुलार करती नजर आ रही हैं। बता दें कि रवीना की गोद ली बेटी छाया ने सितंबर, 2019 में बेटे को जन्म दिया था।
Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2020 12:05 PM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:23 PM IST
बता दें कि बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही रवीना बेटी और नाती को लेकर घर पहुंचीं तो सबसे पहले उन्होंने भगवान की पूजा की थी।
रवीना ने 8 सितंबर, 2019 को छाया की गोद भराई की रस्म रखी थी। इस गोद भराई की रस्म में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
रवीना ने शादी से पहले महज 20 साल की उम्र में सिंगल मदर बनने का फैसला किया था। इसके चलते उन्होंने बेटी छाया को गोद लिया था। छाया के बाद उन्होंने दूसरी बेटी के रूप में पूजा को गोद लिया था।
जिस वक्त रवीना टंडन ने छाया और पूजा को गोद लिया था तो इनकी उम्र 11 और 8 साल थी।
2004 में रवीना टंडन ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की। दोनों की शादी उदयपुर के जगमंदिर पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी।
रवीना के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम राशा और बेटे का रणवीर है।
बता दें कि रवीना के नाती के नाम रुद्र है। रवीना अपने नाती के बेहद करीब है। जब भी उन्हें टाइम मिलता है वे नाती के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती है।
रवीना टंडन सितंबर 2019 में दूसरी बार नानी बनी हैं। गौरतलब है कि तब रवीना की गोद ली हुई बेटी छाया ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
रवीना ने अपनी गोद ली बेटी छाया की शादी गोवा में रहने वाले शख्स से की थी। ये शादी हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
रवीना ने 90 के दशक में दो बेटियों को अडॉप्ट किया था। इनमें से बड़ी बेटी पूजा की शादी उन्होंने 2011 में की थी।