सालभर भी नहीं टिक पाई थी रेखा की शादी, ये 8 कपल भी लंबे वक्त तक नहीं रह पाए साथ : PHOTOS

Published : Oct 09, 2019, 04:47 PM ISTUpdated : Oct 09, 2019, 04:51 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 65 साल की हो चुकी हैं। 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। फिर चाहे उनकी शादी हो या अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर। रेखा हमेशा ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय रहीं। रेखा ने 1990 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी सालभर भी नहीं टिक पाई थी और मुकेश ने शादी के 7 महीने बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कहा जाता है कि मुकेश ने रेखा के दुपट्टे से ही फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। वैसे, रेखा बॉलीवुड की ऐसी अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनकी शादी सालभर भी नहीं टिक पाई। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड और टीवी के ऐसे ही कपल के बारे में, जो लंबे समय तक नहीं रह पाए साथ।

PREV
19
सालभर भी नहीं टिक पाई थी रेखा की शादी, ये 8 कपल भी लंबे वक्त तक नहीं रह पाए साथ : PHOTOS
रेखा ने 1990 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि शादी के महज 7 महीने बाद ही जब रेखा किसी काम से लंदन में थीं तो उनके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
29
16 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भरत नरसिंहानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख खान मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की। हालांकि, चाहत ने दूसरे पति फरहान पर भी सेक्शुअली और मेंटली हैरेस करने का आरोप लगाया था। चाहत ने कहा था कि वो फरहान के घर में लगभग कैद थी, प्रेग्नेंसी में भी उन्हें भूखा रखा जाता था और प्रॉस्टिट्यूट कहा जाता था। इन्हीं वजहों के चलते चाहत ने फरहान से भी तलाक ले लिया।
39
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने साल 2008 में शादी की। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। दिसंबर, 2012 में श्रद्धा ने मयंक आनंद से शादी कर ली। उधर श्रद्धा के पहले पति करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन वो भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। फाइनली करण ने 30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की है।
49
दिव्या भारती ने 18 की उम्र में शादी कर ली थी। 20 मई, 1992 को दिव्या भारती ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से धर्म बदलकर निकाह किया था। चौंकाने वाली बात यह थी कि शादी के महज 11 महीने बाद ही दिव्या की मौत (1993) हो गई थी।
59
मल्लिका कहती हैं कि वे सिंगल हैं, मगर ऐसा बताया जाता है कि उनकी शादी साल 2000 में पायलट करण सिंह गिल से हो चुकी है। यह शादी तकरीबन एक साल तक चली थी।
69
पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से साल 2014 में शादी की थी, लेकिन यह सालभर भी नहीं चली। दोनों 2015 में अलग हो गए।
79
राहुल महाजन और श्वेता सिंह की शादी अगस्त, 2006 में हुई और दिसंबर, 2007 में तलाक होग गया। यह शादी 1 साल 3 महीने ही टिक पाई। इसके बाद 2010 में उन्होंने डिम्पी गांगुलीसे शादी की। हालांकि, 2015 में दोनों का तलाक हो गया और बाद में राहुल महाजन ने राहुल महाजन ने कजाकिस्तानी मॉडल नताल्या से नवंबर, 2018 में मालाबार हिल स्थित एक मंदिर में शादी की।
89
मनीषा कोइराला और सम्राट दहल मनीषा की शादी नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से 19 जून, 2010 को हुई थी। सम्राट मनीषा से उम्र में 7 साल छोटे थे। शादी के महज दो साल बाद 2012 में इनका तलाक हुआ।
99
किशोर कुमार ने 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली को अपनी तीसरी पत्नी बनाया। हालांकि योगिता से उनका रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चला और अगस्त, 1978 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में किशोर दा ने 1980 में लीना चंद्रावरकर से शादी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories