ऋषि-नीतू की शादी में दुल्हन की तरह सजी थीं रेखा, मांग में सिंदूर देख हैरान रह गए थे लोग, देनी पड़ी थी सफाई

Published : Apr 30, 2020, 12:22 PM ISTUpdated : Apr 30, 2020, 12:31 PM IST

बॉलीवुड डेस्क: वेटरन एक्टर ऋषि कपूर (67) का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। अपने पीछे ऋषि कपूर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ गए। ऋषि कपूर अपनी पत्नी के काफी करीब थे। कैंसर के इलाज के दौरान नीतू सिंह ने उनका काफी साथ दिया। शादी के 40 साल के साथ के बाद अब नीतू सिंह अकेली रह गई। दोनों की शादी आज से 40 साल पहले 22 जनवरी 1980 को हुई थी। इनकी शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी रेखा की। देखिये दोनों की शादी की तस्वीरें और इसमें कैसे विवादों में घिर गई थीं रेखा... 

PREV
18
ऋषि-नीतू की शादी में दुल्हन की तरह सजी थीं रेखा, मांग में सिंदूर देख हैरान रह गए थे लोग, देनी पड़ी थी सफाई

अपने दौर के रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर ने जब नीतू सिंह से शादी की थी तब कई लोगों का दिल टूट गया था। 22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। 

28

शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। जब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह महज 21 साल की थी। ऋषि कपूर ने अपनी बहन की अंगूठी से उन्हें प्रपोज किया था। 

38

इस शादी में नीतू सिंह की बेस्ट फ्रेंड रेखा ने जोर-शोर से भाग लिया  था। शादी में रेखा खुद दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं।  

48

शादी में रेखा ने हरे रंग की सब्यसाची की साड़ी में दिखी थीं। साथ ही उन्होंने हेवी ज्वेलरी भी पहना था। 

58

नीतू के चूड़ा सेरेमनी में रेखा ने जो नेकलेस कैरी किया वो मशहूर हरे रंग का 'रानीहार' था, जिसे उन्होंने फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'इन आंखों की मस्ती' के दौरान भी पहना था। रेखा की मां पुष्पावली ने उन्हें ये हार दिया था।

68

लेकिन इस शादी में जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा वो था रेखा के मांग में सजा सिंदूर। 
 

78

इसके साथ ही बातें शुरू हो गई कि रेखा ने अमिताभ बच्चन से शादी कर ली है और ये सिंदूर उनके ही नाम का है। 

88

लेकिन बाद में रेखा ने सफाई दी कि उनकी शादी नहीं हुई है। वो जिस समाज से आती हैं, वहां सिंदूर मेकअप का हिस्सा है। इसका शादी से कोई लेना देना नहीं है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories