सुशांत केस के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में भाई शोविक के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, साथ मौजूद रहा यह एक्टर

Published : Oct 04, 2022, 07:50 PM ISTUpdated : Oct 04, 2022, 07:54 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. महानवमी के मौके पर मंगलवार को कई सेलेब्स मुंबई स्थित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ नजर आईं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद यह संभवत: पहला मौका है जब रिया और शोविक किसी पब्लिक इवेंट में साथ नजर आए हैं। दोनों के साथ यहां एक्टर आशीष चौधरी (Ashish Chowdhry) भी दिखाई दिए। बहरहाल, इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया और शोविक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। देखें तस्वीरें...

PREV
15
सुशांत केस के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में भाई शोविक के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, साथ मौजूद रहा यह एक्टर

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ भाई शौविक चक्रवर्ती और एक्टर आशीष चौधरी भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के साथ नजर आए आर्यन और सुहाना, माधुरी स्टारर 'मजा मा' की स्क्रिनिंग पर पहुंचे ये सितारे

25

इवेंट में रिया और शोविक को साथ देखकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने लिखा कि दोनों वहां अपने पाप धोने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को मानते हैं और यही वजह है कि आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: 5 Photos: ईशा गुप्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बीच सड़क पर दिए ऐसे पोज

35

पूजा पंडाल में रिया चक्रवर्ती पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आईं। इन तस्वीरों में रिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मां दुर्गा की मूर्ती के सामने खड़े होकर भी कई फोटोज खिंचवाए।

45

इवेंट में चौंकाने वाली बात यह थी कि रिया के साथ एक्टर आशीष चौधरी भी नजर आए जो इससे पहले कभी रिया या उनके भाई शोविक के साथ नजर नहीं आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिया और आशीष के बीच एक अच्छा रिश्ता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories