अस्पताल में भर्ती हैं 67 साल के ऋषि कपूर, फिर से कैंसर की चपेट में आने की आशंका

मुंबई. रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के हालत ठीक नहीं है। वे अभी भी मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। बीते दिनों वे दिल्ली में थे और इन्फेक्शन की वजह से आनन-फानन में उन्हें वहीं के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक-दो में डिस्चार्ज होकर मुंबई आ गए थे। हालांकि, मुंबई आने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 5:40 AM IST / Updated: Feb 19 2020, 10:29 PM IST

18
अस्पताल में भर्ती हैं 67 साल के ऋषि कपूर, फिर से कैंसर की चपेट में आने की आशंका
पीटीआई और भाषा की रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी यानी कैंसर के लौट आने की भी आशंका जताई जा रही है।
28
ऋषि कपूर लगातार अपनी बीमारी को लेकर कुछ भी गंभीर न होने की बात कर रहे हैं, वहीं उनका परिवार उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित है।
38
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल न्यूयॉर्क में उन्होंने जिस बीमारी यानी की कैंसर का इलाज करवाया था वह फिर से लौट आई है।
48
सूत्रों की मानें तो ऋषि कपूर बेहद जिद्दी हैं। यही वजह है उनके परिवार की चिंताएं और बढ़ रही है। ट्रीटमेंट शुरू होने से पहले उन्हें ये स्वीकार करना होगा कि वह बीमार है। हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी वह सच को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
58
ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था।
68
ऋषि जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तो उन्होंने ट्वीट किया था, प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया...। मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
78
ऋषि ने कहा, मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।
88
बता दें कि मुंबई के अस्पताल में एडमिट होने के कारण वे अपने भांजे अरमान जैन की शादी के किसी भी फंक्शन में शामिल नहीं हो पाए थे। कैंसर से जंग जीत कर ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ 10 सितंबर, 2019 को न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे थे। ऋषि ने ट्विटर के जरिए अपनी वतन वापसी की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा है- "घर वापसी। 11 महीने 11 दिन। सभी का शुक्रिया।"
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos