ऋषि-नीतू कपूर की शादी में इन सितारों ने की थी शिरकत, देखें 39 साल पुरानी PHOTOS

Published : Sep 04, 2019, 11:23 AM IST

मुंबई. 39 साल पहले 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक-दूसरे से शादी की थी। इनकी मुलाकात फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी, जहां से दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई फिर शादी हो गई। दरअसल, ऋषि कपूर ने बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 में चेंबुर, मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 

PREV
19
ऋषि-नीतू कपूर की शादी में इन सितारों ने की थी शिरकत, देखें 39 साल पुरानी PHOTOS
ऋषि के जन्मदिन के मौके पर उनकी शादी की 39 साल पुरानी फोटोज आपको दिखा रहे हैं। इस दौरान ये जोड़ी दूल्हा-दूल्हन के जोड़े में शानदार लग रही थी।
29
खबरों की मानें तो ऋषि कपूर नीतू को तब से डेट कर रहे थे जब वो महज 14 साल की थीं। उस दौर में नीतू इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। एक्टर फिल्म के सेट पर उन्हें छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार।
39
इस दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गए और नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें।
49
इसके बाद 1980 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।
59
इनकी शादी में देवानंद से लेकर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की थी।
69
राज कपूर और कृष्णा राजकपूर के साथ नीतू-ऋषि कपूर।
79
शादी के दौरान एक्ट्रेस हुई थीं बेहोश तो दी गई थी गोल्ड ड्रिंक।
89
देवानंद ने शादी में की थी शिरकत।
99
नीतू और ऋषि कपूर को गिफ्ट देते शत्रुघ्न सिन्हा।

Recommended Stories