पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई बेटी रिद्धिमा, इमोशनल होकर बोलीं 'वापस आ जाओ ना पापा'

Published : Apr 30, 2020, 06:57 PM ISTUpdated : May 01, 2020, 12:58 PM IST

मुंबई. ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 25 लोगों की मौजूदगी में वो पंचतत्व में विलीन हो गए। इसमें उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर शामिल हुए थे। कपूर खानदान पर ये बड़ा दुख का पहाड़ है। उनका निधन महज 67 साल की उम्र में ही हो गया। ऐसे में उनकी बेटी रिद्धिमा पापा के आखिरी दर्शन नहीं कर पाई क्योंकि वो दिल्ली में थीं। हालांकि, अब दिल्ली से निकल चुकी हैं और करीब 16 घंटे में मुंबई परिवार के पास पहुंचेंगी।

PREV
16
पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई बेटी रिद्धिमा, इमोशनल होकर बोलीं 'वापस आ जाओ ना पापा'

पापा ऋषि कपूर से ना मिल पाने की वजह से रिद्धिमा और भी मायूस हो गई हैं। वो पूरी तरह अंदर से टूट गई हैं। ऋषि कपूर को यादकर वो काफी इमोशनल हो हैं। उनकी याद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ स्टोरी लगाई है। एक फोटो में वो पापा के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं और उसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'पापा को ढेर सारा प्यार RIP'

26

वहीं, पापा के साथ ही दूसरी पिक्चर शेयर करने के साथ ही रिद्धिमा ने कैप्शन लिखा, 'मैं आपको पहले से ही बहुत मिस कर रही थी वापस लौट आओ ना पापा', इसके आगे तीसरी फोटो के साथ रिद्धिमा लिखती हैं, 'काश की मैं आपके साथ होती पास होती और आपको विदा कर पाती पापा।' 
 

36

इसके अलावा रिद्धिमा ने पापा के लिए लिखा, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। RIP मेरे मजबूत योद्धा पाप को। मैं आपको हर दिन मिस करूंगी, मैं आपका वो चेहरा हमेशा याद करूंगी जब आप मुझे बुलाते थे। काश कि मैं आपको विदा करने के लिए आपके पास हो पाती। लेकिन हम दोबारा जरूर मिलेंगे पापा। ढेर सारा प्यार।'

46

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिद्धिमा और उनकी फैमिली को दिल्ली से मुंबई आने के लिए परमिशन मिल चुकी है। वो जल्दी ही आ सकती हैं। 

56

बता दें, ऋषि कपूर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए करीना कपूर, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं, जो लोग लॉकडाउन की वजह से वहां नहीं पहुंच पाए थे उन्होंने सोशल मीडिया पर ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

66

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Recommended Stories