मराठी सिनेमा की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, सिर्फ एक ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा है बाकी 9 का हाल

Published : Jan 18, 2023, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मराठी सिनेमा की फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) स्टारर यह फिल्म 30 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आई थी और अब तक इतनी कमाई कर चुकी है कि यह मराठी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। सिर्फ 15 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म में सलमान खान (Salman khan) ने कैमियो किया है। जबकि जिया शंकर, अशोक सराफ, ऋषिकेश जोशी, सिद्धार्थ जाधव और जीतेंद्र जोशी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। खैर, नीचे की स्लाइड्स में जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौनसी मराठी फ़िल्में शामिल हैं...

PREV
110
मराठी सिनेमा की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, सिर्फ एक ने छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, ऐसा है बाकी 9 का हाल

1. मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म 'सैराट' है। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आकाश तोषर और रिंकू राजगुरु का लीड रोल है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 110 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। 

210

2. दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म 'वेड' है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 56 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर रितेश देशमुख हैं।

310

3. मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'नटसम्राट' है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 46.71 करोड़ रुपए के आसपास रहा था।

410

4. 'कटयार कालजात घुसली' मराठी सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म है। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। सुबोध भावे के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर और शंकर महादेवन ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे।

510

5.बॉक्स ऑफिस पर लगभग 37 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली 'टाइमपास 2' मराठी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म हैं। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रिया बापट और नितिन जाधव जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

610

6.रितेश देशमुख और राधिका आप्टे स्टारर 'लय भारी' मराठी सिनेमा की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। फिल्म ने लगभग 37 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

710

7.मराठी सिनेमा की सातवीं सबसे कमाऊ फिल्म है 2014 में रिलीज हुई 'टाइमपास'। फिल्म के डायरेक्टर रवि जाधव थे और इसमें प्रथमेश परब और केतकी मतेगांवकर जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपए रहा था।

810

8. 'दुनियादारी' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की सूची में 8वें नंबर पर है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 28.75 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। संजय जाधव के निर्देशन वाली इस फिल्म में स्वप्निल जोशी, अंकुश चौधरी और उर्मिला कनेतकर जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे।

910

9. संतोश रामदास मांजरेकर के निर्देशन वाली 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' 9वीं सबसे कमाऊ मराठी फिल्म है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 24 करोड़ रुपए रहा था। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर और सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स की अहम भूमिका थी।

1010

10. मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म 'वेंटिलेटर' है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। राजेश मपुस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तनवी अभयंकर, कृति आदरकर, सतीश अलेकर और पूर्णिमा अहिरे जैसे स्टार्स की अहम भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23.72 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

SRK की 'पठान' के टिकट खरीदने हो जाइए तैयार, इस तारीख से शुरू हो रही है फिल्म की एडवांस बुकिंग

बेडरूम में पति संग रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, वायरल फोटोज देख लोग बोले- हनीमून कब खत्म होगा?

सैलून के बाहर लड़खड़ाई रिया चक्रवर्ती गिरते-गिरते बचीं, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- और कितना गिरेगी?

एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रदीप पांडे 'चिंटू', जानिए फिर कैसे बने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार?

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से तब्बू का गुस्सैल लुक आउट, पोस्टर देख लोग बोले- कुछ तो गड़बड़ है?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories