फिल्म बाजीराव मस्तानी पर मस्तानी के वंशजों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी कि इसमें उनके किरदार को लेकर सच नहीं बताया था। वहीं, पेशवा बाजीराव प्रथम के वंशजों ने आरोप लगाया कि फिल्म में मराठा योद्धा, उनकी पत्नी काशीबाई और मस्तानी को दिखाते हुए तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं, फिल्म के गाने 'पिंगा' पर काशीबाई के वंशजों ने कहा कि उनके कद की एक महिला ने कभी भी सार्वजनिक नृत्य में भाग नहीं लिया।