सलमान ने अलविरा-अर्पिता नहीं, इस मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, ऑनस्क्रीन मां के साथ किया सेलिब्रेट : PHOTOS
मुंबई। सलमान खान ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार अपनी फैमिली के साथ नहीं, बल्कि ऑनस्क्रीन मां के साथ मनाया। जयपुर में सलमान ने बीना काक और उनकी फैमिली के साथ राखी सेलिब्रेट की। इस दौरान सलमान ने बीना काक और उनकी बेटी (मुंहबोली बहन) से राखी बंधवाई। इस दौरान सलमान काफी खुश नजर आए। बता दें कि बीना सलमान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में नजर आई थीं। सलमान के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने राखी का त्यौहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने जहां भाई जैन को राखी बांधी, वहीं सनी लियोनी ने भी मुंहबोले भाई रणविजय को राखी बांधी।
Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2019 8:41 AM IST / Updated: Aug 16 2019, 03:06 PM IST
जयपुर में मुंहबोली बहन से राखी बंधवाते सलमान। दूसरी ओर भाई को राखी बांधती शाहिद कपूर की बेटी मीशा।
ऑनस्क्रीन मां बीना काक और उनके नातियों के साथ सलमान खान।
सैफ अली खान ने बहन सोहा, बेटी सारा, बेटे इब्राहिम और तैमूर के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन।
करन जौहर के बेटे यश को राखी बांधती आलिया भट्ट।
अभिषेक बच्चन ने बहन श्वेता बच्चन के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन।
शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने भाई जैन को राखी बांधी।
सनी लियोनी ने मुंहबोले भाई रणविजय को राखी बांधी।
साउथ सुपरस्टार अलु अर्जुन के बेटे अयान को राखी बांधती बहन अरहा।
अर्जुन कपूर ने बहन रिया कपूर के साथ मनाया राखी का त्योहार।
रक्षाबंधन पर पोज देते अर्जुन कपूर, अंशुला, सोनम, आनंद आहूजा, रिया कपूर व अन्य।
भाई को राखी बांधतीं रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा।
कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन।
सलमान खान ने जयपुर में मुंहबोली बहन और ऑनस्क्रीन मां बीना काक से राखी बंधवाई।