Published : Dec 27, 2022, 09:16 AM ISTUpdated : Dec 27, 2022, 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Salman Khan Birthday : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज मंगलवार( 27 दिसंबर) को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। उनके बर्थडे पर अर्पिता खान शर्मा के घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया, इसमें बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटी शामिल हुईं। इस दौरान 'भाईजान' को ब्लैक शर्ट और पेंट में देखा गया, पैपराज़ी के साथ केक काटकर उन्होंने अपनी पार्टी शुरू की, शाहरुख खान समेत बी-टाउन के तमाम सेलेब्स ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। देखें पार्टी में एंट्री करते सेलेब्स की तस्वीरें....
सलमान खान अपने बर्थडे पर ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए, मीडियाकर्मियों के साथ केक काटने के बाद उन्होंने सभी को इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया । इस मौके पर इंडस्ट्री के कई दोस्त यहं पहुंचे। सलमान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ यहां मौजूद रहीं।
210
शाहरुख खान ने सलमान खान को गले लगकर इस खास दिन को विश किया, इस मौके पर किंग खान भी ब्लैक टीशर्ट और पेंट में नज़र आए।
310
सलमान खान को शाहरुख खान को उनकी कार तक छोड़ने के लिए स्पॉट किया गया था और दोनों को बेहद गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया था। दोनें ने पैपराज़ी को खुशी से पोज भी दिए।
410
तब्बू ने भी सलमान खान को मिलकर बर्थडे विश किया, वहीं इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
510
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ब्लू कलर के आउटफिट में जलवा बिखेर रही थीं। वहीं यूलिता वंतूर ने भी ब्लैक ब्लिंग ड्रेस में पार्टी में शिरकत की।
610
सुनील शेट्टी ने अपने सबसे खास दोस्त सलमान की बर्थडे पार्टी को अटेंड किया। वहीं भूल-भुलैया स्टार कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में डेनिम लुक में नजरआए।
710
बॉलीवुड डीवा और किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने व्हाइट टॉप और बैगी जींस पहन कर पार्टी में एंट्री की थी। वही रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पार्टी में पहुंचे।
810
सीनियर जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शिरकत की, इस मौके पर रतज शर्मा ब्लू कोट-पैंट और उनकी पत्नी ऑल ब्लैक लुक में नज़र आईंं ।
910
सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान कैजुअल्स में पहुंचे। सोहेल खान ने बच्चों निर्वान और योहान के साथ पोज़ दिया।