फ्रेंच कट रख, कुक बने सलमान खान, देसी स्टाइल में चूल्हे पर खाना बनाते आए नजर, PHOTOS

Published : Dec 31, 2020, 11:11 AM ISTUpdated : Dec 31, 2020, 11:28 AM IST

मुंबई. सलमान खान फिल्मों के अलावा अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो फैंस के बीच अपनी दरियादिली के लिए भी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सलमान का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्रेंच कट दाढ़ी रखे कुक बन देसी स्टाइल में चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं। उनके वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके वीडियो पर दो हजार से ज्यादा कमेंट और 57 हजार से ज्यादा रिएक्शन्स मिल चुके हैं। इन्होंने शेयर किया है वीडियो...

PREV
18
फ्रेंच कट रख, कुक बने सलमान खान, देसी स्टाइल में चूल्हे पर खाना बनाते आए नजर, PHOTOS

सलमान खान के खाना बनाते वीडियो को सोशल एक्टिविस्ट, पॉलिटिशियन और एक्टर बीना काक के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में 'दबंग खान' चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं और उनके साथ बीना काक भी साथ में खड़ी दिखाई दे रही हैं। 
 

28

वीडियो में बीना सलमान खान को कटोरी देती दिख रही हैं। इसके बाद सलमान खान उनसे सवाल पूछने के अंदाज में कहते हैं कि 'बताओ क्या है। ये दही है और थोड़ा सा भूसा डाला है इसमें।' 

38

इस मजाक के बाद सलमान और बीना जोर-जोर से हंस पड़ते हैं। देसी अंदाज में सलमान खान के खाना बनाने का यह स्टाइल फैंस को खूब लुभा रहा है। 

48

फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो को खबर बनाए जाने तक 4.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 57 हजार से भी ज्यादा लाइक्स के रिएक्शन्स और दो हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

58

ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान का देसी अंदाज देखने के लिए मिला। इससे पहले उन्हें लॉकडाउन में खेती करते हुए देखा गया था, जहां से उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

68

खेत में किसानी करते हुए सलमान की फोटो पनवेल में उनके फार्महाउस की थी। जब वो लॉकडाउन में खेतों में रोपाई और खेतों की जुताई करते दिखे थे। कोरोना काल और लॉकडाउन में सलमान ने फार्मिंग को ज्यादा तवज्जो दिया। एक्टर के उस अंदाज को फैंस ने जमकर सराहा था। 

78

बहरहाल, अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपकमिंग फिल्मों 'राधे', 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ', 'किक 2' की शूटिंग में बिजी हैं। 

88

इसके अलावा सलमान खान बिग बॉस के सीजन 14 को भी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने बिग बॉस के सीजन 14 के सेट पर ही अपना 55वां जन्मदिन मनाया था। कोरोना के चलते उन्होंने फैंस को ग्लैक्सी अपार्टमेंट के सामने आने से मना कर दिया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories