33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ सलमान खान कर रहे रोमांस, 'दबंग 3' के इस सॉन्ग में दिखी लव कैमिस्ट्री

Published : Dec 07, 2019, 09:04 AM IST

मुंबई. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक-एक करके इसके सॉन्ग्स भी रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'नैना लड़े' रिलीज हुआ है। इसमें वो 33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

PREV
15
33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ सलमान खान कर रहे रोमांस, 'दबंग 3' के इस सॉन्ग में दिखी लव कैमिस्ट्री
दरअसल, 'दबंग 3' महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'नैना लड़े' सॉन्ग में सलमान और सई के बीच जबरदस्त लव कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इसमें सलमान को काफी यंग दिखाया गया है और सई किसी छोटे गांव की लड़की के किरदार में दिखाई दे रही हैं।
25
सई की डेब्यू फिल्म है लेकिन उनके एक्सप्रेसन देखते ही बनते हैं। एक्ट्रेस अपने एक्सप्रेसन से गाने में जान डाल देती हैं। वहीं, सलमान को 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ' वाले ही दिखाई देते हैं। लेकिन, इसमें उन्हें किरदार के हिसाब से थोड़ा चुलबुला यानी की नॉटी टाइप का दिखाया गया है।
35
'नैना लड़े' सॉन्ग को 40 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है और ये 28वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को जावेद अली ने गाया है और इसके लिरिक्स दानिश सबरी के हैं।
45
बता दें, सलमान खान की 'दबंग 3' दबंग का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले के दो सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा, सलमान और अरबाज खान ने लीड रोल प्ले किया था।
55
हालांकि, सोनाक्षी 'दबंग' के तीसरे सीक्वल में भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। मूवी का डायरेक्शन प्रभु देवा ने किया है और प्रोड्यूस अरबाज खान ने किया है। ये फिल्म सभी को 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगी। कहा जा रहा है कि क्रिसमस का फायदा फिल्म को मिलेगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories