सलमान की फिल्म पर विवाद के बाद सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को ये कहते हुए पापा ने दी दिलासा

Published : Dec 02, 2019, 06:17 PM IST

मुंबई. सलमान खान की 'दबंग 3' इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म का गाना हुड़ हुड़.. को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है। कुछ फैंस का कहना है कि इस गाने में साधू-संतों को नाचते  दिखाया गया है, जो अपमानजनक है। वहीं, हाल ही में सलमान ने बताया कि खुद उनके पिता सलीम खान  ने 'दबंग 3' को लेकर कहा कि बेटा इसे भूल जाओ। सलमान ने अपने पिता के बारे में बताया कि वह मेरे काम को लेकर काफी आलोचनात्मक रहे हैं और इस बार उन्होंने मुझे 'दबंग 3' के लिए चिंता न करने की सलाह दी है।  

PREV
15
सलमान की फिल्म पर विवाद के बाद सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को ये कहते हुए पापा ने दी दिलासा
सलमान ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा, "मेरे पिता हमारी फिल्मों के प्रति काफी आलोचनात्मक हैं। कई बार ऐसा होता है कि वह सामने से कहते हैं कि ये फिल्म चली गई बेटा, इसके बारे में भूल जाओ। इस बार 'दबंग 3' के लिए भी उन्होंने यही शब्द कहें हैं, लेकिन यह बात उन्होंने बहुत ही सकारात्मक तरीके से कही है। उन्होंने मुझसे कहा कि भूल जाओ इसके बारे में, इस फिल्म के बारे में ज्यादा चिंता मत करो, इस फिल्म की सफलता को अपने सिर पर मत चढ़ने दो और अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करो।"
25
दबंग फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग हुड़ हुड़.. रिलीज किया गया था। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है।
35
रविवार शाम सलमान फिल्म के गाने मुन्ना बदनाम हुआ.. के लॉन्च पर पहुंचे और उन्होंने इस विवाद के बारे में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी तो आती जाती रहती है।'
45
सलमान ने हुड़ हुड़ दबंग.. गाने के बारे में कहा, 'ये शुरुआत से हमारा गाना है। लोग इससे अपना नाम जोड़कर दो मिनट का फेम पाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे हैं और पा भी रहे हैं। फैंस भी इन्हें सपोर्ट करते हैं। मुझे इससे दिक्कत नहीं है।'
55
बता दें कि इस बार 'दबंग 3' हिंदी के साथ अन्य तीन भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज हो रही है।" डायरेक्टर प्रभु देवा की ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories