जिस लड़की के प्यार में पागल थे सलमान खान, अगर उससे होती शादी तो बन गए होते 'दादा'

मुंबई. बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर की लिस्ट में शामिल सलमाम खान (Salman khan) 55 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस सेस उनकी उम्र को भांपना मुश्किल है। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त हिट होती है। उनके ऐक्शन और गुड लुक्स पर तो हर कोई दिल हार जाता है सलमान खान का स्टाइल कुछ ऐसा होता है कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इस उम्र में भी उन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती हैं, लेकिन शादी के मामले में वो मात खा जाते हैं। उनकी जिंदगी में कई ऐसे मौके भी आए जब उन्होंने शादी के बारे में सोचा। काफी समय पहले वो एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन वो उससे अपने दिल की बात कभी कह नहीं पाए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2021 4:51 AM IST

17
जिस लड़की के प्यार में पागल थे सलमान खान, अगर उससे होती शादी तो बन गए होते 'दादा'

दरअसल, ये बात तब की है जब बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 13 में अजय देवगन (Ajay devgn) और काजोल (kajol) अपनी फिल्म 'तान्हाजी' के प्रमोशन के लिए आए थे। सलमान के इस शो में जो भी स्टार्स आते हैं तो वो उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। ऐसे ही एक फन गेम के दौरान सलमान ने बताया था कि बचपन में उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और अगर उन्होंने उससे शादी की होती तो वो अब तक दादा बन गए होते। 

27

सलमान खान ने शो में बताया था कि वो जिस लड़की को पसंद करते थे उसके कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। हालांकि, वो उस लड़की को अपना बनाने के बारे में सोचते थे। सलमान ने कहा था कि 'वो उसे सच में पसंद करता था, लेकिन रिजेक्शन के डर से कभी कुछ कह नहीं सका।' 

37

इतना ही नहीं उस लड़की का अफेयर सलमान के तीन दोस्तों से था और बाद में उन्हें पता चला था कि वो लड़की भी उन्हें खूब पसंद करती थी। 

47

सलमान शो में ये बताते हुए हंसने लगे थे और उन्होंने कहा था कि '15-20 साल बाद उनकी उस लड़की से मुलाकात दोबारा हुई तो वो दादी बन चुकी थी। उसने सलमान से कहा कि उसके पोता-पोती उनके फैन हैं और एक्टर की फिल्में पसंद करते हैं।'

57

सलमान ने आगे कहा था कि 'अच्छा ही था जो उन्होंने उस लड़की से अपने दिल की बात नहीं कही वरना वो भी अब तक दादा बन चुके होते'। बता दें कि सलमान के जीवन में बॉलीवुड की कई हसिनाएं आईं, लेकिन किसी से भी सलमान का प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया।

67

बताया जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ तो उनके शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन किसी कारण से ये शादी नहीं हो पाई। इसके अलावा सलमान खान का नाम ऐश्वर्या से भी जुड़ा। 

77

हालांकि, उनका ये रिश्ता भी एक दर्दनाक मोड़ के साथ खत्म हो गया। इसके अलावा सलमान का नाम कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर से भी जुड़ा है, लेकिन सलमान ने अभी तक शादी नहीं की।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos