अक्षय कुमार नहीं चले, आमिर- सलमान खान भी फेल, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं 325 करोड़ तक के बजट की ये 11 फ़िल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त और मानव विज स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिन में महज 44.40 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। आगे भी डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं जताई जा रही है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए बॉलीवुड की ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में, जिनका निर्माण बड़े बजट में हुआ, लेकिन जब रिलीज हुईं तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं...

Gagan Gurjar | Published : Jun 7, 2022 7:31 PM IST

111
अक्षय कुमार नहीं चले, आमिर- सलमान खान भी फेल, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं 325 करोड़ तक के बजट की ये 11 फ़िल्में

8 नवम्बर 2018 को रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' को फिल्म के लिए पहली बार साथ आए अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी नहीं बचा पाए थे। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। इसका निर्माण लगभग 325 करोड़ रुपए में हुआ था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह 151 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।

211

शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्म्मा स्टारर 'जीरो' का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपए में हुआ था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 90.28 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फ्लॉप फिल्म के बाद शाहरुख़ खान की पिछले चार साल से कोई फिल्म नहीं आई है। हालांकि, उनकी आने वाली फिल्मों  में 'पठान', 'डंकी', 'जवान' और 'डॉन 3' शामिल हैं। 

311

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' का बजट तकरीबन 150-180 करोड़ रुपए बताया जाता है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने महज 49.98 करोड़ रुपए कमाए थे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। 

411

सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर और साकिब सलीम जैसे स्टार्स से सजी 'रेस 3' का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ था। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून 2018 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने 166.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म का बजट तकीबन 180 करोड़ रुपए था। 

511

करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'कलंक' आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों से सुसज्जित थी। फिल्म का संगीत भी ठीकठाक था। बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। तकरीबन 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 80..35 करोड़ रुपए कमाए थे। 

611

15 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई शाहरुख़ खान स्टारर 'फैन' का बजट लगभग 120-150 करोड़ रुपए तक बताया जाता है। लेकिन मनीष शर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 84.10 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। 

711

रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करन जौहर स्टारर 'बॉम्बे वेलवेट' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। 15 मई 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण तकरीबन 120 करोड़ रुपए में हुआ था। जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह महज 23.67 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

811

शाहरुख़ खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल स्टार 'रा.वन' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। 26 अक्टूबर 2011 को रिलीज इस फिल्म का बजट तकरीबन 130 करोड़ रुपए था। जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सिर्फ 114.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई थी। 

911

कंगना रनोट स्टारर 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी' बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 92.19 करोड़ रुपए कमा पाई थी। कंगना रनोट और कृष के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपए था। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
 

1011

सलमान खान स्टारर 'ट्यूबलाइट' 23 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 135 करोड़ रुपए था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म की  कमाई महज 119.26 करोड़ रुपए रही थी।

1111

ऋतिक रोशन, कंगना रनोट और बारबरा मोरी स्टारर 'काइट्स' 21 मई 2010 को रिलीज हुई थी। अनुराग बासु के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट तकरीबन 90 करोड़ रुपए था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह 49.27 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी।

और पढ़ें...

कोई बिन ब्याही मां बनीं, कोई 2 शादी करके भी सिंगल, जानिए अब क्या कर रही हैं एकता कपूर के शोज की ये 8 एक्ट्रेस

Samrat Prithviraj: कहीं शो कैंसिल, कहीं 10 लोग भी नहीं पहुंचे, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म का बुरा हाल

'पत्नी' से जीतने की ऐसी ख़ुशी कि सुपरस्टार ने दो घंटे में उड़ा दिए 48 लाख रुपए

धमकी के बावजूद शूटिंग के लिए रवाना हुए सलमान खान, पुलिस कमिश्नर ने कहा- मामला सीरियस है

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos