सलमान खान ने नेवी जवानों के लिए सेंकी रोटियां, शिप पर लगाए पुशअप, देखें सभी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, Salman Khan  dance with Navy soldiers : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan )  इन दिनों विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी सोल्ज़र के साथ उनका मनोरंजन करने के लिए मौजूद हैं। दरअसल वो यहां अपनी मूवी की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। सलमान खान की विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से कुछ तस्वीरें इंटरनेट तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉडीगार्ड एक्टर इंडियन नेवी के बीच मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।  सलमान खान ने एक पूरा दिन नेवी सोल्ज़र के साथ बिताया, लंबे समय के बाद सलमान खान को जवानों के बीच देखा गया है। देखें  सलमान के साथ फौजियों की मस्ती की तस्वीरें...
 

Rupesh Sahu | Published : Aug 11, 2022 7:20 AM IST / Updated: Aug 11 2022, 12:57 PM IST

16
सलमान खान ने नेवी जवानों के लिए सेंकी रोटियां, शिप पर लगाए पुशअप, देखें सभी तस्वीरें

सलमान खान भारतीय नौसेना के साथ दिखाई दिए हैं। एक्टर ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है। वहीं उन्होंने  इंडियन नेवी की कैप भी पहनी है। सलमान खान ने जवानों के साथ कई तरह के इवेंट मे हिस्सा लिया ।  आज़ादी के जश्न से पहले  सलमान खान की नेवी जवानों के साथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

26

 सलमान खान ने नेवी फील्ड पर जवानों के साथ सेल्फी भी ली, इस दौरान वे एकदम रिलेक्स मूड में नज़र आए। सल्लू ने मुस्कुराते हुए नेवी जवानों के साथ पोज़ दिए। उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए सोल्ज़र की भीड़ उमड़ पड़ी। 

36

 वहीं सलमान खान ने शिप के फर्श पर सिंगल हैंडेड पुशअप भी लगाए, उनके साथ नेवी जवानों ने भी उनके साथ पुशअप किए हैं। सलमान के इस तरह नेवी जवानों के बीच पहुंचने पर यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं।   

46

एक पिक में सलमान खान नौसेना के जवानों के साथ मस्ती करते हुए फेमस गानों पर अपने टिपीकल डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं।  वहीं उन्होंने नेवी जवानों के जिम में आर्म्स एक्सरसाइज करते हुए हैवी डंबल उठाए। इस दौरान एक पिंक कलर का टॉप पहने लड़की भी स्पॉट की गई है।  

56

कई नेवी जवानों ने उनसे ऑटोग्राफ भी मांगे, इस पर सलमान ने उनकी कैप पर अपने हस्ताक्षर करके दिए, इससे जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । 

66

सलमान खान ने शिप पर नौसेना के जवानों के लिए रोटियां भी बनाई, इसमें वे एक ट्रेंड कुक की तरह रोटियां सेंकते हुए दिख रहे हैं। अब ये रोटी किसके हिस्से में आई फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। 
 

और पढ़ें...

दुबई के मॉल से सलमान खान का VIDEO वायरल, टाइट सिक्योरिटी देख लोग बोले- अंकल जी थोड़े परेशान लग रहे हैं

पति के निधन के एक दिन बाद ही काम पर लौटी 62 साल की दिग्गज एक्ट्रेस, खुद बताई इसकी असली वजह

VIRAL PHOTO: क्या हज यात्रा के दौरान आतंकवादी से मिले थे आमिर खान? मौलाना ने कहा- अब तक उनके मैसेज आते हैं

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos