मनोज कुमार को स्मोकिंग करता देख लड़की ने कहा- आप भारत होकर सिगरेट पी रहे हो, देखें दिलचस्प किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क।  आज यानि 24 जुलाई को मनोज कुमार उर्फ भारत का जन्मदिन है। साल 1937 में  अविभाजित भारत में उनका जन्म एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) के उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में हुआ था। मनोज कुमार का बचपन का नाम  हरिकृष्ण गोस्वामी  था। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही बंटवारे के दौरान पाकिस्तान छोड़ दिया था। इसके बाद  विजय नगर में कुछ समय बिताने के बाद उनका परिवार दिल्ली के राजेंद्र नगर में शिफ्ट हो गया था। देशभक्ति फिल्मों का निर्माण और उनमें एक्टिंग की वजह से उनका नाम भारत कुमार पड़ गया था। देखें उन्हें स्मोकिंग की लत की वजह से कैसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था...
 

Rupesh Sahu | / Updated: Jul 24 2022, 08:00 AM IST

15
मनोज कुमार को स्मोकिंग करता देख लड़की ने कहा- आप भारत होकर सिगरेट पी रहे हो, देखें दिलचस्प किस्से

मनोज कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज, हिंदू कॉलेज में पढ़ रहे थे, तभी उन्होंने  अभिनेता बनने का फैसला किया था, इसके पहले ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।  दरअसल, हरिकृष्ण गोस्वामी भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार के जबरदस्त फैन थे।  उनकी फिल्म शबनम देखने के बाद उन्होंने अपना नाम 'मनोज कुमार' रख लिया था।

25

मनोज कुमार ने साल 1957 में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। एक लंबे संघर्ष के बाद साल 1960 में कांच की गुड़िया मूवी में अहम रोल मिला था। इसके बाद उन्होंने ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने अपने पूरे करियर में 45 से अधिक फिल्मों में काम किया। 

35

मनोज कुमार ने  कई देशभक्ति फिल्मों में अभिनय और निर्देशन किया था। एक्टिंग के प्रति उनके जुनून को देखते हुए  उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, इसके बाद उन्हें साल 2015 में, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से  सम्मानित किया गया था। 

45

मनोज कुमार ने एक इंटरव्यु में खुलासा किया था, "अपने ग्रेजुएशन के दिनों में, मैं अपने एक दोस्त के घर पढ़ने के लिए पुरानी दिल्ली जाता था और तभी मैंने शशि को अपने जीवन में पहली बार देखा था। इसके बाद ये प्यार परवान चढ़ा। वहीं  एक अन्य इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया था कि ”वे एक समय अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद  सिगरेट पी रहे थे, इसी दौरान एक लड़की आई और उसने मुझे डांट कर कहा, आप भारत होकर सिगरेट पी रहे हो, आर्न्ट यू असेम्ड?” इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीना बंद कर दिया था।

55

मनोज कुमार ने  ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ ‘शहीद’, और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों में कामकर करके अपनी छवि देशभक्त की बना ली थी । इसी वजह से उनका नाम भारत कुमार पड़ गया था। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos