पापा शाहरुख की पार्टी में वाइन गिलास लिए नजर आईं सुहाना, चंकी पांडे की बेटी का दिखा बोल्ड अंदाज
मुंबई. दुनियाभर में लोग साल 2020 के जश्न में डूबे हुए हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर शाहरुख खान ने अपने घर 'मन्नत' में नए साल की पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचें। सभी सेलेब्रिटीज ने शाहरुख की पार्टी में जमकर मस्ती की। पार्टी से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पापा शाहरुख की पार्टी में बेटी सुहाना का बोल्ड लुक देखने को मिला। उन्होंने इस मौके पर ब्लैक गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। वहीं, चंकी पांडे की बेटी भी ग्लैमरल स्टाइल में नजर आईं। अनन्या पांडे ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।
Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2020 12:19 PM IST / Updated: Jan 03 2020, 05:34 PM IST
पार्टी में सुहाना और अनन्या के हाथों में वाइन की गिलास भी नजर आईं। इनके अलावा संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे, आर्यन खान, अबराम खान सहित अन्य सेलेब्स पार्टी में पहुंचे। शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की फोटोज शेयर की है। शेयर की फोटोज पर उन्होंने कैप्शन लिखा- 2020..❤️.
पार्टी में आर्यन, सुहाना, शाहरुख, गौरी, संजय कपूर, महीप कपूर सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।