किसी ने नाम की करोड़ों की प्रॉपर्टी तो कोई मीलों साइकिल से चला आया अपने चहेते स्टार्स से मिलने

मुंबई. बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स से फैंस को दीवाना बना देते हैं। कुछ दर्शक अपने चहेते स्टार्स को इतना पसंद करते हैं कि उनकी दीवानगी में हद से गुजर जाते हैं। कई लोग अपने चहेते के लिए इतना पागल होते हैं कि उनके पोस्टर घरों में लगा लेते हैं। लेकिन सितारों का पाला कई बार ऐसे जबरा फैन से पाला पड़ जाता है कि उनके भी होश उड़ जाते हैं। ऐसे में आपको उन पागल फैंस के बारे में बता रहे हैं...

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2021 7:10 AM IST / Updated: Apr 04 2021, 12:43 PM IST

17
किसी ने नाम की करोड़ों की प्रॉपर्टी तो कोई मीलों साइकिल से चला आया अपने चहेते स्टार्स से मिलने

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान के दीवानों की तो कोई कमी नही है। हालांकि, एक बार उनके एक फैन ने उन्हें हैरान कर दिया था। दरअसल, एक फैन ने आमिर खान के लिए रांची से मुंबई तक साइकिल यात्रा की थी। साथ ही उसने आमिर के और फैंस के खत भी लाए थे। ऐसे में अपने फैन की दीवानगी देखकर आमिर ने उनसे बीच सड़क मुलाकात की और अपने फैन की इच्छा पूरी की।
 

27

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान की तो पूरी दुनिया दीवानी है। उनके ऐसे ही एक फैन ने विशाल सिंह जिन्होंने अपने कमरे में शाहरुख की करीब 22000 तस्वीरें जमा कर रही थीं। उन्होंने लिविंग रुम, बेडरुम, कार, मेडिकल स्टोर हर जगह शाहरुख की तस्वीर सजाई हुई थी। वहीं, लड़कियों के तो शाहरुख की दीवानगी को लेकर कई किस्से हैं।
 

37

दीपिका पादुकोण

कभी लीला तो कभी मस्तानी बन लोगों के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी ऐसे फैन से पाला पड़ा था। दरअसल, एक्ट्रेस की एक क्रेजी फैन ने उन्हें 100 से भी ज्यादा फैन मेल भेजे थे। इसके बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दीपिका के साथ स्टेज शेयर किया था। जब दीपिका को अवॉर्ड दिया गया तो उन्होंने अपनी फैन को अपने पास बुलाया था।
 

47

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी दर्शकों को दीवाना बना देती हैं। ऐसे ही उनकी दीवानगी में एक फैन ने उन्हें हीरों का हार तोहफें में दे डाला था। इतना ही नहीं हीरों का हार देने से पहले वो करीना को खत भी लिखा करता था।

57

रजनीकांत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड फिल्मों के दमदार एक्टर रजनीकांत को लोग स्टार नहीं बल्कि भगवान मानते हैं। उनके लिए लोग बहुत से पागलपन की हद से गुजर चुके हैं। हालांकि, एक बार एक फैन को जब किसी ने ये जानकारी दी कि उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो चुकी है, तो ऐसे में उस क्रेजी फैन ने रजनीकांत को अपनी किडनी देने के लिए आत्महत्या कर ली।

67

सलमान खान

सलमान खान को लेकर लोगों में कितना क्रेज है ये बताने की जरूरत नहीं है। सलमान के एक फैन ने अपने स्टार की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खुद ही 200 टिकट खरीद लिए थे। इतना ही नहीं सलमान के इस फैन ने अपने खून से खत भी लिखा था और भूख हड़ताल पर भी बैठ गया था। 

77

संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवु एक्टर सुनील दत्त और एक्ट्रस नरगिस दत्त के बेटे हैं। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। संजय दत्त के एक्टिंग के तो दर्शक पसंद करते ही हैं, साथ ही उनके गुड लुक्स पर भी लड़कियां मरती हैं। ऐसी ही एक फैम ने संजय के लिए मरने से पहले पूरी दौलत उनके नाम कर दी। ये दौलत कोई छोटी रकम नहीं थी बल्कि इसमें 10 करोड़ का घर शामिल था। इस बात की जानकारी पहले संजू को नहीं थी लेकिन जब उन्हें पता चला तो उनके होश उड़ गए थे। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos