आधी रात को फैंस से मिलने मन्नत से बाहर निकले शाहरुख, हाथ हिलाकर किया सभी का शुक्रिया : PHOTOS

Published : Nov 02, 2019, 12:29 PM IST

मुंबई. शाहरुख खान 2 नवंबर शनिवार को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ था। ऐसे में हर साल की तरह ही फैंस देर शाम से ही एक्टर के घर मन्नत के नीचे जन्मदिन की बाधाई देने के लिए जमा होना शुरू हो गए थे। शाहरुख अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस की उत्सुकता को देखकर आधी रात को फैंस से मिलने के लिए मन्नत की बालकनी में आए और फैंस की विशेज को स्वीकार किया।   

PREV
15
आधी रात को फैंस से मिलने मन्नत से बाहर निकले शाहरुख, हाथ हिलाकर किया सभी का शुक्रिया : PHOTOS
शाहरुख ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके साथ ही उनका शुक्रिया अदा किया।
25
शाहरुख हमेशा से अपने फैंस का आभार व्यक्त करते आए हैं। इसे लेकर उनका मानना है कि वे इतने ज्यादा प्यार के लायक नहीं हैं।
35
शाहरुख को सिनेमाजगत में किंग खान, रोमांस किंग और किंग ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में 1992 में आई फिल्म 'दिवाना' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डर', 'बाजीगर' और अंजाम में काम किया।
45
हालांकि, एक्टर को फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) से नेम और फेम दोनों ही मिला। इसमें उनके अपोजिट काजोल ने लीड रोल प्ले किया था।
55
वहीं, अगर बात की जाए शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो वे इन दिनों इवेंट्स और प्रोग्राम्स में नजर आते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला, जिसके बाद वे अभी तक किसी भी मूवी में नहीं नजर आए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories