बेहद लग्जीरियस है शिल्पा का घर, ड्राइंग रूम, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक की देखें Photos

Published : Nov 22, 2019, 03:36 PM IST

मुंबई. शिल्पा शेट्टी की शादी की आज 10वीं सालगिरह है। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी। शिल्पा ने पति को किस करते शादी की सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने पति को किस करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यूं तो शिल्पा के पास कई बंगले हैं। लेकिन हम आपको शिल्पा की शादी की सालगिरह के मौक पर उनके मुंबई वाले सी फेसिंग बंगले 'किनारा' की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं। शिल्पा पति और बेटे के साथ मुंबई में यहीं रहती है।

PREV
16
बेहद लग्जीरियस है शिल्पा का घर, ड्राइंग रूम, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक की देखें Photos
शिल्पा और राज का मुंबई स्थित घर मेंशन भी कुछ कम नहीं है। किनारा नाम का यह मेंशन जुहू बीच के पास स्थित है। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे हमेशा से सी-फेसिंग होम चाहती थीं। उन्होंने कहा था- "जहां मैं अभी रह रही हूं, वह मेरा ड्रीम हाउस है।"
26
बता दें, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने किनारा का इंटीरियर डिजाइन किया है। घर में फेंग शुई और वास्तु का पूरा ध्यान रखा गया है।
36
शिल्पा ने घर के एंट्रेंस पर एक गोल्डन हाथ लगाया हुआ है। सीलिंग की बात करें तो यह 14 फीट ऊंची है।
46
कुछ साल पहले राज ने शिल्पा को उनके बर्थडे पर ही लंदन में एक लग्जरी बंगला गिफ्ट किया था। जिसका नाम ‘राज-महल’ है। राज ने ये बंगला 32 करोड़ में खरीदा था, लेकिन आज इसकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है।
56
राज ने 2006 में ब्रिटेन के सरे शहर में स्थित राज-महल घर अपनी पहली पत्नी कविता के लिए खरीदा था। लेकिन कविता से तलाक के बाद राज ने ये बंगला बेच दिया था। बाद में शिल्पा की जिद पर उन्होंने इसे फिर से खरीद लिया था।
66
राज महल शिल्पा को तमाम घरों में से सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने खुद इसका इंटीरियर किया था। इस घर में 2 बड़े हॉल, 2 रिसेप्शन रूम, 7 लग्जरी बेडरूम, स्वीमिंग पूल, बड़ा कार गैरेज, तीन बालकनी और एक बड़ा सा गार्डन है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories