Published : Sep 02, 2019, 01:57 PM ISTUpdated : Sep 02, 2019, 02:44 PM IST
मुंबई। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में गणपति की स्थापना की है। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता और मां सलमा के अलावा शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, सोनाली बेन्द्रे, विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त के बेटे शाहरान और सोनू सूद ने भी अपने घरों में गणपति स्थापना कर पूजा अर्चना की।