PHOTOS : श्रद्धा कपूर के भाई ने अपनी ही शादी में जमकर किया डांस, मां और मौसी के साथ खूब लगाए ठुमके

मुंबई। श्रद्धा कपूर के मौसेरे भाई और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) गुरुवार 4 फरवरी को मशहूर फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद संगीत सेरेमनी की रस्म हुई, जिसमें जाते हुए प्रियांक और उनकी मां पद्मिनी कोल्हापुरे की कुछ फोटो सामने आईं। इस दौरान प्रियांक मां और मौसी शिवांगी कपूर के साथ ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। बता दें कि दोनों 5 फरवरी को पावना लेक के पास हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2021 3:15 PM IST / Updated: Feb 05 2021, 10:50 AM IST

19
PHOTOS : श्रद्धा कपूर के भाई ने अपनी ही शादी में जमकर किया डांस, मां और मौसी के साथ खूब लगाए ठुमके

संगीत की रस्म शजा मोरानी के जुहू स्थित घर पर हुई। शजा मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी हैं। संगीत सेरेमनी में प्रियांक कुर्ते-पजामे के साथ पीले रंग की जैकेट में मां पद्मिनी कोल्हापुरे और पापा टूटू शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। 

29

बता दें कि प्रियांक और शजा मोरानी ने 9 दिसंबर, 2020 को शादी की एप्लीकेशन मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दी थी। अब 4 फरवरी को दिन में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और शाम को संगीत की रस्म हुई। 

39

इस दौरान प्रियांक वेडिंग वेन्यू पर ढोल पर डांस करते हुए नजर आए। प्रियांक ने अपनी मां पद्मिनी कोल्हापुरे और मौसी शिवांगी के साथ जमकर डांस किया। 

49

बता दें कि प्रियांक और शजा की शादी जुहू स्थित मोरानी रेसिडेंस में हो रही है। कोरोना के चलते शादी में केवल दोनों परिवार के लोग ही शामिल हो रहे हैं। 

59

प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी पिछले 10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि, शादी के बाद कपल हनीमून के लिए कहां जाएगा, फिलहाल ये फाइनल नहीं हुआ है। 

69

2020 में प्रियांक शर्मा ने फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म में उनके साथ रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने भी डेब्यू किया। 

79

पति पंकज सारस्वत और बेटी के साथ प्रियांक की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे। बता दें कि श्रद्धा की मां तीन बहने हैं, जिनमें सबसे बड़ी श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी, उसके बाद पद्मिनी और सबसे छोटी तेजस्विनी कोल्हापुरे हैं।

 

89

पिता टूटू शर्मा, मां पद्मिनी कोल्हापुरे और मौसी शिवांगी कपूर के साथ प्रियांक शर्मा।

99

पत्नी गौरी पंडित के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे निखिल द्विवेदी। दूसरी ओर शजा मोरानी के पिता करीम मोरानी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos