बेटी के साथ दिखी सैफ की बहन तो लोग उड़ा रहे मजाक, एक बोला- ये बच्ची की दादी है क्या?

Published : Sep 22, 2019, 05:14 PM IST

मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर की भांजी इनाया नाओमी खेमू अपनी मां सोहा अली खान के साथ शॉपिंग करने निकलीं। सोहा के साथ इनाया के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटोज में इनाया अपने मम्मी-पापा के साथ शॉपिंग करने के बाद स्टोर से बाहर आती नजर आ रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सोहा की फोटो देख यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। 

PREV
15
बेटी के साथ दिखी सैफ की बहन तो लोग उड़ा रहे मजाक, एक बोला- ये बच्ची की दादी है क्या?
एक शख्स ने सोहा की फोटो देख लिखा- 'बच्ची की दादी लग रही है सोहा।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'बच्ची को उठा तक नहीं पा रही सोहा। अब उम्र दिखने लगी है सोहा की।'
25
फोटोज में सोहा जहां फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती पहने नजर आ रही हैं, वहीं उनकी बेटी इनाया ने डार्क ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली फ्रॉक पहनी हुई है।
35
इनाया कभी अपनी मां का हाथ थामती दिखीं तो कभी खुद ही बैलेंस बनाकर चलती नजर आईं। इनाया ने व्हाइट स्पोर्ट शूज पहने, जो कि उनके आउटफिट पर काफी जंच रहे हैं।
45
सोहा अली खान ने हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि तैमूर और इनाया की बॉन्डिंग अच्छी है। सोहा के मुताबिक, तैमूर बड़ा हो रहा है और वो अब चीजों को पकड़ने लगा है और उन्हें फेंकता भी है। भाई (सैफ अली खान) इस बात का ध्यान रखते हैं कि तैमूर, इनाया से दूर रहे।
55
सोहा अली खान ने 25 जनवरी, 2015 को मुंबई में कुणाल खेमू से शादी की। शादी के दो साल बाद 29 सितंबर, 2017 को सोहा ने बेटी इनाया को जन्म दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories