पापा अनिल कपूर को याद कर सोनम कपूर को आया रोना, भावुक होकर कही ये बात, इसलिए कैद में है एक्ट्रेस

Published : Mar 23, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Apr 02, 2020, 11:23 AM IST

मुंबई. पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दहशत में है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घर में बंद कर दिया है। वहीं, सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटी है। और दोनों ने 14 दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। कैद में सोनम किसी ने नहीं मिल पा रही है। इसी बीच उन्हें पापा अनिल कपूर और छोटी बहन रिया की याद आई। बता दें कि सोनम जल्दी ही एक फिल्म में नजर आएंगी।

PREV
16
पापा अनिल कपूर को याद कर सोनम कपूर को आया रोना, भावुक होकर कही ये बात, इसलिए कैद में है एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर एक्टिव सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे और रिया पापा अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने मैसेज लिखा- मिस यू।
26
बेटी को रुआंसी होता देख पापा अनिल कपूर ने सोनम के इंस्टाग्राम पर ही जवाब लिखाष उन्होंने लिखा- वे भी उन्हें और आनंद को मिस कर रहे हैं।
36
पापा का मैसेज पढ़कर सोनम बेहद इमोशनल हो गई। सोनम फिलहाल मायकेवालों से दूर दिल्ली अपने ससुराल में हैं। और वे इस बीच किसी ने मिल भी नहीं रही है।
46
कोरोना वायरस को लेकर एडवायजरी के तहत दोनों पति-पत्नी ने 14 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि कोविड 19 वायरस की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके। इस दौरान सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो पहली मंजिल पर बने अपने कमरे की खिड़की से नीचे खड़ी सास से बात करते हुए दिखी थी।
56
वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम को आखिरी बार 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम सुजॉय घोष की अगली फिल्म में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल 'ब्लाइंड' होगा।
66
मां सुनीता कपूर के साथ एक फोटोशूट के दौरान सोनम कपूर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories