मुंबई. बीती रात मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। अवॉर्ड्स शो के रेड कारपेट पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इवेंट में 65 साल की रेखा ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। रेखा ने माथे पर बड़ी बिंदी, हैवी नेकलेस, गोल्डन ईयररिंग्स और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहन रखी थी। उनका ओवरऑल लुक बेहतरीन लगा। इतना ही नहीं वे आजकल की एक्ट्रेसेस को स्टाइल और लुक के मामले में मात देती नजर आईं। रेखा के अलावा दीपिका पाजुकोण ब्लैड वन शोल्जर गाउन में नजर आईं। उन्होंने हाल ही में हेयरकट करवाया है। आलिया भट्ट लहरिया साड़ी में नजर आई।
अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर रणवीर सिंह, आयुषमान खुराना, सारा अली खान, अन्या पांडे, कियारा अडवाणी, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, अदा शर्मा, तापसी पन्नू, उर्वशी रौतेला, नोरा फतेही सहित कई सेलेब्स रेड कारपेट पर स्पॉट हुए।