सुनील शेट्टी फिल्मों से नहीं इस बिजनेस से करते हैं अरबों की कमाई, पत्नी माना शेट्टी करती हैं ये काम

Published : Jun 24, 2022, 08:00 AM IST

एंटेरटेनमेंट डेस्क, Sunil Shetty earns billions from this business : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने यूं तो बहुत सिलेक्टेड फिल्मों में काम किया है। उनकी फीस भी कोई एक्सट्रा आर्डनरी नहीं थी, बावजूद इसके 60 साल की उम्र आते-आते उन्होंने अरबों की संपत्ति जोड़ ली है। सुनील शेट्टी, 11 अगस्त, 1961 को मैंगलोर (कर्नाटक) के पास मुल्की में जन्मे सुनील ने 1992 में 'बलवान' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। तकरीबन 30 साल के करियर में सुनील शेट्टी ने मुंबई में अपनी बिजनेस एंपायर खड़ा किया है, जिससे वो हर साल तकरीबन 100करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। देखें धड़कन फिल्म के इस विलेन ने कैसे बनाया ये मुकाम.....

PREV
16
सुनील शेट्टी फिल्मों से नहीं इस बिजनेस से करते हैं अरबों की कमाई, पत्नी माना शेट्टी करती हैं ये काम

सुनील शेट्टी केवल हिंदी भाषा की फिल्मों तक सीमित नहीं रहे हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में एक्टिंग की है। वे अब बहुत कम फिल्मों में काम करते हैं लेकिन उनका बिजनेस दिन दूनी रात चौगनी तरक्की कर रहा है। 

26

मैं हूं ना फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले एक्टर का  मुंबई में हाईक्लास रेस्टारेंट का बिजनेस हैं। वे यहां पॉश इलाके में  दो रेस्टोरेंट मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब एच2ओ के मालिक हैं। वहीं दक्षिण भारत में उनके रेट्सारेंट की चेन है। शेट्टी का एडवेंचर पार्क में पार्टनरशिप है।  

36

साल 2013 में सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी  R House नाम की लग्जरी फर्नीचर और होम लाइफस्टाइल स्टोर को शुरू किया था। इस कारोबार से एक्टर बड़ी कमाई करते हैं। 
 

46

साल 2013 में ही शेट्टी ने रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया था।  सुनील ने Reality And Developers Private Limited नाम से रियल एस्टेट में बड़ा इंवेस्टमेंट किया था। ये बिजनेस चल पड़ा, अकले इस कारोबार से वे सालाना तकरीबन 100 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। 

56

सुनील शेट्टी के मुंबई में दो बड़े रेस्टारेंट के अलावा हिल स्टेशन खंडाला में लैविश फार्महाउस है, जो हज़ारों वर्गफीट में फैला है। इस फार्म हाउस में आधुनिक होटल की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसका पूरा इंटीरियर के साथ फर्नीचर और अन्य डेकोरेशन माना शेट्टी ने ही तैयार किया है।

66

सुनील ने 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने शादी कर ली थी। सुनील शेट्टी ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले साल  1991 में अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की थी। दोनों की शादी के बाद दो बच्चे बेटी आथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी हुए। 

Recommended Stories