सनी लियोनी के पति ने एनिवर्सरी पर दिया करोड़ों का तोहफा, डेनियल की इस अदा पर मर मिटी थी एक्ट्रेस

Published : Apr 10, 2021, 02:27 PM IST

मुंबई। सनी लियोनी (Sunny Leone) और उनके पति डेनियल वेबर ने 9 अप्रैल को शादी की 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर सनी के पति ने उन्हें स्पेशल फील करवाने का मौका नहीं गंवाया और अपनी पत्नी को एक कीमती तोहफा दिया। बता दें कि डेनियल ने अपनी बीवी को वेडिंग एनिवर्सरी पर एक डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सनी लियोनी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना डायमंड नेकलेस दिखाती नजर आ रही हैं। सनी लियोनी के गले में यह नेकलेस बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

PREV
111
सनी लियोनी के पति ने एनिवर्सरी पर दिया करोड़ों का तोहफा, डेनियल की इस अदा पर मर मिटी थी एक्ट्रेस

इस वीडियो को शेयर करते हए सनी लियोनी ने लिखा- हमारी शादी की सालगिरह पर मुझे हीरों का ये प्यारा सा गिफ्ट देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। ये एक सच में सपना है। शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताना। कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक साथ जिंदगी बिताने का वो वादा हमें यहां ले आएगा जहां हम आज हैं। लव यू। 

211

सनी लियोनी ने भी पति डेनियल वेबर को एक खूबसूरत गिफ्ट दिया है, जिसकी झलक बेवर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई है। दरअसल, सनी लियोनी ने पति को एक सुंदर-सा ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इस तस्वीर के साथ वेबर ने लिखा- इसके लिए धन्यवाद सनी लियोनी। प्यार है, क्या आपको इसका मतलब याद है। लव यू।

311

13 मई, 1981 को कनाडा के सर्निया में एक सिख परिवार में जन्मीं सनी लियोनी उर्फ करनजीत कौर वोहरा ने 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। सनी जब 11 साल की थीं, तभी उनकी फैमिली यूएस शिफ्ट हो गई। सनी के पिता इंजीनियर थे और मां हाउसवाइफ हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम संदीप सिंह वोहरा है। सनी ने 2011 में एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके डेनियल वेबर से शादी की। हालांकि सनी शादी के लिए आसानी से राजी नहीं हुई थीं।

411

रील लाइफ में सनी लियोनी को हमेशा बोल्ड अवतार में देखा गया है, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी सॉफ्ट स्पोकन पर्सन हैं। यह बात उनके पति डेनियल वेबर ने खुद बताई थी। एमटीवी के स्प्लिट्सविला 8 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी और उनके पति डेनियल ने कई बातों का खुलासा किया था।

511

सनी और डेनियल की शादी को 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आंखों ही आंखों में इशारे वाला प्यार आज भी बरकरार है। डेनियल के मुताबिक "मैंने सनी को पहली बार लॉस वेगास के एक रेस्टोरेंट में देखा था। मैं वहां अपने बैंड के शो करने गया था और सनी दोस्तों के साथ छुटि्टयां बिताने आई थी। मुझे पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था।"
 

611

वहीं, सनी लियोनी के मुताबिक, "उस दिन डेनियल मेरे पास आए और मेरा नाम पूछकर अपनी टेबल पर चले गए। उसके बाद जब भी मैं उस रेस्टोरेंट में जाती तो एक फूलों का गुलदस्ता मुझे मिल जाता। डेनियल की यही अदा मुझे भा गई।"

711

सनी लियोनी ने बताया था, "डेनियल हर सुख-दुख में मेरे साथ रहे। हम जब मिले थे, तब मैंने अपनी मां को खोया था। मैं डिप्रेशन में थी। जिंदगी से इतनी निराश हो चुकी थी कि कोई भी लड़का मेरी हालत देखता तो शायद मुझे छोड़कर चला जाता, लेकिन डेनियल वहीं डटे रहे।
 

811

तीन साल डेट करने के बाद हमने शादी कर ली। फिर मेरे पिता की मौत हो गई, तब भी उन्होंने मुझे संभाला।" वहीं डेनियल के अनुसार, सनी की बदौलत वे परिवार का महत्व जान पाए और उनके करीब आए।

911

सनी ने बताया कि उनकी शादी पूरे रीति-रिवाजों से हुईं। दिन में गुरुद्वारे में फेरे लिए और शाम को यहूदी ट्रेडिशन से शादी हुई थी।

1011

डेनियल बताते हैं, "हम फिटनेस फ्रीक हैं और साथ वर्कआउट करते हैं। घर में ही जिम बनाया है। आसपास के जिम की भी मेंबरशिप ली है।" सनी को समंदर वाली जगहों पर घूमना-फिरना पसंद है। वे शॉपिंग की भी शौकीन हैं। सनी डेनियल को हर बर्थडे पर एडवेंचरस ट्रिप पैकेज ही गिफ्ट करती हैं।

1111

16 जुलाई 2017 को सनी और डेनियल ने लातूर (महाराष्ट्र) के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। एडॉप्शन एजेंसी CARA के मुताबिक, सनी और डेनियल से पहले 11 कपल्स निशा को गोद लेने से इनकार कर दिया था। वैसे, सनी लियोनी सरोगेसी से दो बेटों नोह और अशेर की मां भी बन चुकी हैं। उनकी गोद ली बेटी निशा अब 5 साल की हो चुकी है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories