सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, फ्लैट पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Published : Jun 14, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर यह है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। सुशांत को सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल नामक सीरियल से हुई। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन शो पवित्र रिश्ता उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

PREV
16
सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, फ्लैट पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार  2000 के शुरुआती दिनों में दिल्ली में बस गया था। उनकी 4 बहनें हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

26

उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

36

सुशांत के करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और  उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। 

46

करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। पवित्र रिश्ता शो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। 

56

 वे डांस रियलिटी शो जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए थो और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया था।

66

काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories