सुशांत सिंह के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, बहन को पुलिस ने दिया बयान, खोले भाई से जुड़े अहम राज

Published : Jun 15, 2020, 01:53 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 09:53 AM IST

मुंबई. 34 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को खत्म करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। इस साल सुशांत के अलावा कई सेलेब्स दुनिया छोड़कर चले गए। बता दें कि उन्होंने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम सुंशात के बांद्रा स्थित घर पर जांच करने पहुंची है।

PREV
17
सुशांत सिंह के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, बहन को पुलिस ने दिया बयान, खोले भाई से जुड़े अहम राज

सूत्रों के मुताबिक सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि पिछले एक हफ्ते से भाई की तबीयत ठीक नहीं थी। वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, इस बात की भी उनको जानकारी थी। लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेंगे ये उन्होंने सोचा भी नहीं था। 

27

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा, जब उनके पिता मुंबई पहुंच जाएंगे। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

37

बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा कर दी है। डॉक्टर्स ने एक्टर की मौत की वजह फांसी के कारण दम घुटना बताई है।

47

एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में नहीं बल्कि मुंबई में ही किया जाएगा। लेकिन बहनें चाहती थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में हो। देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर की बॉडी को मुंबई से पटना ले लाने की परमिशन पर रोक लगा दी है। 

57

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुका है। कोरोना वायरस की वजह से उनके अंतिम संस्कार में 8 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे। उनकी बॉडी फिलहाल कूपर मुर्दा घर में ही है।

67

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की।

77

बता दें कि डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories