मौत से 10 दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने कर दिया था आत्महत्या का इशारा, मां को याद कर हो गए थे भावुक

बॉलीवुड डेस्क: साल 2020 फ़िल्मी जगत के लिए किसी भी मायने से खुशगवार नहीं गया। इरफ़ान खान, ऋषि कपूर के बाद अब मशहूर एक्टर सुशांत सिंह  राजपूत ने आत्महत्या कर लोगों को हैरान कर दिया। सब कुछ परफेक्ट दिखने वाले इस मायानगर की असलियत क्या है, कोई नहीं जान सकता। जिस एक्टर का करियर ऊंचाई पर था, जिसे सब आने वाले समय का सुपरस्टार बताते थे, उस एक्टर ने ही फांसी के फंदे पर चढ़कर जान दे दी। सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया। लेकिन ये कदम क्या अचानक उठाया गया? एक्टर के इंस्टा अकाउंट पर नजर डालें, तो शायद 10 दिन पहले ही इस एक्टर ने अपनी आत्महत्या के इरादे को सामने रख दिया था।  सुशांत सिंह राजपूत ने अपने आखिरी इंस्टा पोस्ट में अपनी मां को याद करते हुए बेहद भावुक कविता शेयर की थी। हालांकि, उस समय कोई उनकी मनोदशा नहीं समझ पाया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 14, 2020 9:42 AM IST

19
मौत से 10 दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने कर दिया था आत्महत्या का इशारा, मां को याद कर हो गए थे भावुक

34 साल के हैंडसम और प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार छिछोरे फिल्म के जरिये फ़िल्मी परदे पर नजर आए थे। लोग उन्हें जल्द मुकेश छाबड़ा की आने वाली फिल्म दिल बेचारा में देखने वाले थे। 

29

इस बीच अचानक 14 जून 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनका शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद किया गया। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया है।  
 

39

सुशांत सिंह राजपूत का करियर चरम पर था। उन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार भी माना जा रहा था। इस बीच अचानक उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी से मुंह मोड़ लिया। 

49

मौत से 10 दिन पहले ही सुशांत सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद किया था। 

59

सुशांत ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत #माँ"। 

69

सुशांत के इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से उनके काफी दोस्तों ने कमेंट किया था जिसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल थीं।
 

79

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अब साफ़ पता चल रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत परेशान थे। बीते पांच से छह महीनों से वो डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे, ये भी खबर सामने आ रही है। 

89

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वो लॉकडाउन में अपने लाइफस्टाइल को लोगों के शेयर भी करते नजर आते थे। 
 

99

ऐसे में अचानक इस एक्टर का दुनिया से अलविदा कर देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए वाकई चौंकाने वाली बात है। जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos