SHOCKING: सुशांत सिंह राजपूत ने खुद नहीं लगाई थी फांसी! जानिए बहन प्रियंका ने उनके कमरे में क्या-क्या देखा था?

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो साल से ज्यादा का समय बीत गया है। कथिततौर पर 14 जून 2020 को उन्हें अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से लटका पाया गया था। पोस्टमार्टम में कहा गया था कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। अब सुशांत की बहन प्रियंका ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि सुशांत ने खुद को पंखे से नहीं लटकाया था। पढ़िए आखिर प्रियंका ने सुशांत केस में ऐसा क्या देखा, जो बताता है कि वे लटके नहीं थे, बल्कि उन्हें लटकाया गया था....

Gagan Gurjar | Published : Jul 14, 2022 8:27 AM IST / Updated: Jul 14 2022, 11:51 PM IST

15
SHOCKING: सुशांत सिंह राजपूत ने खुद नहीं लगाई थी फांसी! जानिए बहन प्रियंका ने उनके कमरे में क्या-क्या देखा था?

प्रियंका ने इंडिया न्यूज से बातचीत के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा, "उस दिन जो हुआ, वह तो पूरी दुनिया देख रही थी। वहां पिकनिक स्पॉट बना हुआ था। जब मैं रात को वहां पहुंची तो रूम के दरवाजे पर येलो कलर का टेप टाइप कुछ लगा हुआ था, जिसे हटने में 8-9 दिन लग गए। जब वह दरवाजा खुला तो मैं पहली बार उस रूम में गई थी।"

25

प्रियंका ने आगे कहा, "मैं खुद क्रिमिनल लॉयर हूं और मैंने ऐसे कई मामले देखे हैं। दहेज आत्महत्या और अन्य भयानक मौतों के मामलों को निपटाया है। ऐसे मामलों में आंखें बाहर निकलती हैं, जीभ निकलती है और ऐसे मामलों में शरीर से डिस्चार्ज होता है और भी कई लक्षण होते हैं। लेकिन मेरे भाई के साथ ऐसा एक भी लक्षण नहीं था। मैं कुछ दिनों के बाद कमरे में गई। मैंने छत की ओर देखा और महसूस किया कि वह ऐसा कर ही नहीं सकता था। मैंने वह जगह देखी, जहां कथिततौर पर उन्हें लटका हुआ पाया गया था। लेकिन, बेड और पंखे के बीच की दूरी सुशांत की हाइट तक नहीं थी। बिल्कुल दूरी नहीं है।"

35

प्रियंका ने यह दावा भी किया कि सुशांत की मौत वाले दिन उनकी हाइट बदल दी गई थी। उन्होंने कहा, "उस दिन सुबह सुशांत की हाइट बदल दी गई थी। इसे 6 फीट 183 सेमी. से 5 फीट 10 इंच के आसपास कर दिया गया था।"

45

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से प्रियंका लगातार उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। कई मौकों पर वे मामले की जांच कर रही CBI और NCB पर सवाल उठा चुकी हैं। 

55

प्रियंका का कहना है कि सुशांत के मन में कभी ख़ुदकुशी का ख्याल नहीं आया। प्रियंका और सुशांत के परिवार के अन्य सदस्यों ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है, जो आखिरी वक्त में उनकी गर्लफ्रेंड थीं और उनके ही साथ रह रही थीं।

पिछले दिनों ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही सुशांत की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

और पढ़ें...

'मुझे डर था कि सुशांत मर सकता था', जानिए NCB को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने क्या-क्या कहा था?

सुशांत सिंह राजपूत केस: NCB ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए संगीन आरोप, हो सकती है 10 साल से ज्यादा की जेल

बॉलीवुड की वह साजिश, जिसके चलते साउथ के इस सुपरस्टार को छोड़नी पड़ी थी इंडस्ट्री

29 साल की एक्ट्रेस ने खोला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काला चिट्ठा, बोलीं- कई प्रोजेक्ट्स से हटाया, क्योंकि मैं..

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos