खेलते वक्त गिरा करीना का बेटा फिर उदास तैमूर को खुश करने पापा सैफ ने कंधे पर बैठाकर घूमाया

Published : Feb 11, 2020, 03:50 PM ISTUpdated : Feb 19, 2020, 10:32 PM IST

मुंबई. करीना कपूर का 3 साल का बेटा तैमूर अली खान मंगलवार को खेलते-खेलते गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। तैमूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें तैमूर के पैर में पट्टी बनी नजर आ रही है। बता दें कि गिरने के बाद तैमूर उदास हो गए थे तो उसे खुश करने पापा सैफ ने बेटे को कंधे पर बैठाकर मुंबई की सड़कों पर घूमाया। 

PREV
16
खेलते वक्त गिरा करीना का बेटा फिर उदास तैमूर को खुश करने पापा सैफ ने कंधे पर बैठाकर घूमाया
मुंबई की सड़कों पर पापा के कंधों पर बैठकर घूमने के दौरान भी तैमूर के चेहरे पर खुशी नजर नहीं आई। वे बस चुपचाप कंधे पर बैठकर इधर-उधर देखते रहे।
26
बता दें कि तौमूर की मम्मी करीना इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। जैसे ही उन्हें बेटे को चोट लगने की खबर मिली वैसे ही करीना ने फोन कर बेटे का हालचाल लिया।
36
हाल ही में तैमूर अपने मामा अरमान जैन की शादी डांस और मस्ती करते नजर आए थे। मामा की शादी के बाद वे अपने दोस्त रूही और यश जौहर की पार्टी एन्जॉय करते दिखे थे।
46
तैमूर को लेकर मीडिया में खबर है कि उनपर पटौदी परिवार की परंपरा को निभाने का दबाव बन रहा है। तैमूर भी पटौदी परिवार की बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करने की परंपरा को निभाने वाले हैं।
56
एक न्यूज पोर्टल की माने तो सैफ के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने इंग्लैंड से पढ़ाई की थी। इसके बाद सैफ और उनकी बहनों सोहा और सबा अली खान ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाया और इंग्लैंड में पढ़ाई की। इसके बाद सैफ के बच्चों सारा और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की।
66
माना जा रहा है कि तैमूर भी ऐसा ही करेंगे। खबर की माने तो करीना, तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। माना जा रहा है कि इसका कारण तैमूर को मिलने वाली मीडिया अटेंशन है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories