Published : Jan 25, 2020, 08:29 PM ISTUpdated : Jan 26, 2020, 01:28 PM IST
मुंबई। सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने 24 जनवरी को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में 'तनु वेड्स मनु' के एक्टर आर माधवन भी पत्नी सरिता बिर्जे के साथ नजर आए। हालांकि माधवन का लुक देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। माधवन ने काफी वेट गेन कर लिया है और इसके साथ ही दाढ़ी में वो बिल्कुल डिफरेंट लग रहे थे। वहीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के प्रमोशन के दौरान रेड कलर की ड्रेस में स्पॉट हुईं। लाल रंग की ड्रेस में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इनके अलावा मुंबई की अलग-अलग जगहों पर कई सेलेब्स स्पॉट किए गए।