पाकिस्तान की 8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में, कलेक्शन इतना कि कर सकता है हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क. फवाद खान (Fawad Khan) स्टारर पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ़ मौला जट' (The Legend of Maula Jatt)  बॉक्स ऑफिस (Boox Office) पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास की यह पहली फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में कौन सी हैं और इनका दुनियाभर में कलेक्शन कितना रहा है?  नहीं तो आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्मों के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Oct 25, 2022 12:41 PM IST / Updated: Oct 26 2022, 10:43 AM IST

18
पाकिस्तान की 8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में, कलेक्शन इतना कि कर सकता है हैरान

सबसे पहले 'द लीजेंड ऑफ़ मौला जट' की ही बात करते हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में लगभग 10 दिन का समय लगा। बिलाल लशारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 55 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म में फवाद खान के अलावा माहिरा खान, हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद और शैमून अब्बासी की अहम भूमिका है।

28

दूसरे नंबर पर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी 2' है, जिसे नदीम बैग ने निर्देशित किया था। फिल्म में फहाद मुस्तफा, हुमायूं सईद, अहमद अली बट, वासे चौधरी, कुबरा खान और मावरा हॉकेन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 52 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

38

2018 में ही रिलीज हुई 'तीफा इन ट्रबल' पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। अहसान रहीम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में अली जफर और माया अली की मुख्य भूमिका थी और दोनों का पाकिस्तानी सिनेमा में यह डेब्यू था।

48

'पंजाब नहीं जाऊंगी' इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। 2017 में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन नदीम बैग ने किया था। हुमायूं सईद, महविश हयात और उर्वा हॉकेन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 35.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

58

हसीब हुसैन के निर्देशन में बनी 'परवाज है जुनून' ने दुनियाभर में लगभग 35 करोड़ रुपए कमाए थे। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लिए ट्रिब्यूट के तौर पर बनाई गई इस फिल्म में हमजा अली अब्बासी, अहमद रजा मीर, हानिया अमीर, कुबरा खान, मरीना खान, शैमून अब्बासी, अदनान जफर, अलमदार खान, शाज खान, शराफत अली और मुस्तफा चंगेजी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

68

2015 में रिलीज हुई 'जवानी फिर नहीं आनी' लिस्ट में 6ठे स्थान पर है। नदीम बैग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमायूं सईद, हमजा अली अब्बासी, वासे चौधरी, महविश हयात, अहमद अली बट,  और सोहाई अली अबरो की अहम भूमिका थी। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

78

असीम रजा के निर्देशन में बनी 'परे हट लव' दुनियाभर में लगभग 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिस्ट में 7वें स्थान पर है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में नदीम बैग, अहमद अली बट, हिना दिल्पाजीर, फहीम आजम, रेचल विकाजी, जारा नूर अब्बासी, मुनव्वर सिद्दीकी, परिशेष जेम्स, जिमी खान, युसूफ बशीर कुरैशी, फ्रिएहा अल्ताफ और शाहबाज शिन्ग्री की अहम भूमिका थी।

88

बिलाल अशरफ और माहिरा खान स्टारर 'सुपरस्टार' 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मोहम्मद एहतेशमुद्दीन ने किया था। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

नोट : आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर। एशियानेट न्यूज हिंदी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़ें...

ऋषि सुनक के UK के प्रधानमंत्री बनने पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन कि हो गया वायरल

सुष्मिता सेन के भाई राजीव पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, जानिए और क्या-क्या खुलासा किया?

जया बच्चन ने पैपराजी को घुसपैठिया कहकर खदेड़ा, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- बुड्ढी सठिया गई

Thank God Movie Review: अजय देवगन की साल की चौथी फिल्म रिलीज, देखने के बाद ऐसा रहा दर्शकों का रिव्यू

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos