मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक साल पूरे हो गए हैं। 14 जून, 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजवाद को लेकर बहस छिड़ गई थी। रवीना टंडन, शेखर कपूर, कंगना रनोट, अभिनव कश्यप और साहिल खान जैसे कई सेलेब्स ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात मानी है। नेपोटिज्म को सबसे ज्यादा बढ़ावा देने के आरोप फिल्ममेकर करन जौहर और सलमान खान पर लगते रहे हैं। वैसे, इस बात से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया जा सकता कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म नहीं है। वैसे, बॉलीवुड में ही कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने नेपोटिज्म के बावजूद इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में।