सुनने में तो बहुत अच्छे लगते हैं बॉलीवुड के ये 9 गाने, लेकिन इनका मतलब शायद ही किसी को पता हो

मुंबई। बॉलीवुड में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं, जिनमें कई हजार गाने होते हैं। फिल्मों के ये गाने म्यूजिक और बोल की वजह से लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। हालांकि कई बार ये फिल्मी गाने लोगों को पसंद तो खूब आते हैं और वो इन्हें अक्सर गुनगुनाते भी हैं, लेकिन इनका मतलब बेहद कम लोगों को पता होगा। ऐसे गाने पहले भी बनते थे और आज के दौर में भी खूब बन रहे हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही चुनिंदा 9 शब्दों को, जिनका इस्तेमाल मशहूर गानों में हुआ है, लेकिन इनका मतलब आज भी लोगों को पता नहीं है।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2021 2:13 PM IST

19
सुनने में तो बहुत अच्छे लगते हैं बॉलीवुड के ये 9 गाने, लेकिन इनका मतलब शायद ही किसी को पता हो

कैटरीना कैफ और इमरान खान की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' का ये गाना कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। कैटरीना जो गाना गाती हैं वो है 'धुनकी धुनकी लागे....'जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। हालांकि लोगों ने इस गाने को गुनगुनाया तो खूब लेकिन धुनकी का मतलब कम ही लोगों को पता रहा होगा। 

29

रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने में इस शब्द का मतलब है 'जो था वो है और आगे भी वही रहेगा'। कव्वाली की शक्ल में बने इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था और आज भी इसे गुनगुनाते हैं। 

39

1955 में आई शोमैन राजकपूर और नरगिस की मशहूर फिल्म 'श्री 420' का यह गाना बेहद पॉपुलर है। यहां तक कि इस गाने के बोल से एक फिल्म भी बन चुकी है। ये पूरा गाना वैसे तो हिंदी में है, लेकिन इसकी शुरुआत रमैया वस्तावैया से होती है, जिसका तेलुगु में अर्थ है भगवान राम आप आएंगे।
 

49

ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माए इस गाने को बाद में फिल्म 'बादशाहो' में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज पर भी फिल्माया गया था। 'रश्क-ए-कमर' गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया और आज भी ये बजता है। हालांकि बहुत से लोगों को अब तक रश्क-ए-कमर का मतलब ही नहीं पता था। 

59

फिल्म फुकरे के गाने 'अंबरसरिया' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को लोगों ने तो खूब गुनगुनाया, लेकिन अंबरसरिया का असली मतलब क्या होता है ये कम लोग ही जानते होंगे। अंबरसरिया का मतलब है 'अमृतसर का रहने वाला' या अमृतसरिया। अमृतसरिया से ही अंबरसरिया बना है।

69

कोलावरी डी गाने में लड़का प्रेम में ठुकरा दिए जाने के बाद लड़की से पूछ रहा है। तमिल में       ‘कोलावरी’ का शाब्दिक अर्थ जानलेवा गुस्सा होता है। गाने के बोल के मुताबिक एक लड़का नशे में अपनी प्रेमिका के प्यार में फंसकर खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। इस गाने में वह अपनी लाचारी और बेचारगी पर खुद ही भड़ास निकालता है। वह अपने को खूब कोसता है और अपने गम को भुलाना चाहता है। यह गाना रजनीकांत के दामाद धनुष ने गाया है। 

79

यह गाना 1985 में आई फिल्म 'गुलामी' का है। गाना मिथुन और अनीता राज पर फिल्माया गया है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है। गाने में कई उर्दू और अरबी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मतलब आज भी लोग नहीं समझ पाते हैं। 

89

फिल्म रॉकस्टार का ही एक और गाना 'कतिया करूं तेरा रूं' जो अब भी खूब सुना जाता है। यह गाना फिल्म की एक्ट्रेस नर्गिस फखरी पर फिल्माया गया है। गाने को हर्षदीप कौर ने गाया है। 'कतिया करूं, सारी रात कतिया करूं। इसका मतलब है कि नायिका नायक के लिए कुछ भी कर सकती है। 

99

राब्ता का दूसरा मतलब ‘वावस्ता' भी है। 'राब्ता' इसी नाम से बनी एक फिल्म के गाने में इस्तेमाल हुआ है, जिसमें सुशांत राजपूत, दीपिका पादुकोण और कृति सेनन हैं। गाने में कहने का मतलब है कि तुझसे कुछ तो नाता या रिश्ता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos