गौरतलब है कि तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं। 19 सितंबर, 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरु किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। लगभग 254 दिनों के इस सफर के बाद इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करा लिया।