बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है केंद्रीय मंत्री Ramesh Pokhriyal की बेटी, जानें किस फिल्म से मिला मौका

Published : Mar 10, 2021, 08:04 AM IST

मुंबई. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आरुषि ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म तारिणी का पोस्टर शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म है। ऐसे में आइए जानते हैं राजनीतिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली आरुषि निशंक के बारे में...  

PREV
19
बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है केंद्रीय मंत्री Ramesh Pokhriyal की बेटी, जानें किस फिल्म से मिला मौका

आरुषि शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल और कुसुम कांता पोखरियाल की बड़ी बेटी हैं। रमेश पोखरियाल पहले मानव संसाधन एवं विकास मंत्री थे और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

29

आरुषि निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वो भारतीय क्लासिकल डांसर और पर्यायवरणविद हैं। आरुषि ह‍िमालयन आयुर्वेदिक मेड‍िकल कॉलेज एंड हॉस्प‍िटल इन देहरादून की चेयरपर्सन भी हैं।

39

रमेश पोखरियाल को कथक में महारत हासिल है और वो बिरजू महाराज की शिष्या रही हैं। उन्होंने 'गंगा अवतरण' जैसे डांस परफोर्मेंस को कोरियोग्राफ किया है। 2017 में उन्हें उत्तराखंड की शान अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

49

वहीं, अगर आरुषि की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो 6 साल पहले 24 जनवरी, 2015 में उनकी शादी अभिनव पंत से हुई है। फिल्मों के प्रति आरुषि का ये रुझान पहले से ही था। 2018 में उन्होंने अपने पिता रमेश पोखरियाल के जीवन पर आधारित क्षेत्रीय फिल्म 'मेजर निराला' को प्रोड्यूस किया था। 

59

इतना ही नहीं आरुषि स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोदिका भी हैं। आए दिन वो इस कैंपेन के लिए कुछ ना कुछ काम करती नजर आ जाती हैं। इस कैंपेन की शुरुआत रमेश पोखरियाल ने 2009 में की थी। कैंपेन का मूल उद्देश्य गंगा नदी के प्रति लोगों को जागरुकता फैलाना है।

69

आरुष‍ि निशंक साल 2020 में श‍िकागो में आयोज‍ित अमेर‍िकी वीमेन्स डे पर टॉप 20 ग्लोबल वीमेन अवॉर्ड को भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनका नाम गंगा संरक्षण एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल चाइल्ड प्रमोशन हेतु कार्य करने के लिए विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं की श्रेणी में नामित किया था।

79

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज ने साथ में मिलकर आगामी प्रोजेक्ट तारिणी की घोषणा की है। आरुषि निशंक इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 

89

गौरतलब है कि तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं। 19 सितंबर, 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरु किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। लगभग 254 दिनों के इस सफर के बाद इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करा लिया।

99

हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज ने मिलकर 8 मार्च, 2021 को विश्व महिला दिवस के मौके पर फिल्म का ऐलान किया है। फिलहाल, इस फिल्म के निर्देशक व कलाकारों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रसून जोशी ने 'तारिणी' फिल्म के लेखक और टीम की मेंटरिंग की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories