कोई फैशन डिजाइनर तो कोई प्रोड्यूसर, वरुण धवन की गर्लफ्रेंड समेत ये काम करती हैं स्टार्स की वाइफ्स

Published : Jan 24, 2021, 10:44 AM ISTUpdated : Jan 24, 2021, 10:47 AM IST

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की खबरें बी-टाउन से लेकर फैंस तक में  काफी चर्चा में हैं। एक्टर जिनसे शादी करने जा रहे हैं, वो एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। भारत आने के बाद उन्होंने डिजाइन हाउस लॉन्च किया। इसका नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका यह लेबल ब्राइडल और वेड‍िंग आउटफिट्स के लिए मशहूर है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स की उन पत्नियों के बारे में बता रहे हैं, जो कोई प्रोड्यूसर तो कोई डिजाइन पर है। आइए जानते हैं उनके बारे में...  

PREV
16
कोई फैशन डिजाइनर तो कोई प्रोड्यूसर, वरुण धवन की गर्लफ्रेंड समेत ये काम करती हैं स्टार्स की वाइफ्स

गौरी खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की वाइफ गौरी आज एक जानी मानी इंटीरियरल डिजाइनर हैं। यही नहीं, गौरी फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में शाहरुख के साथ को-फाउंडर का रोल भी बराबर से निभा रही हैं। 

26

ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस एक्टर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। यहीं नहीं, ट्विंकल एक सफल एक्ट्रेस के साथ राइटर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 
 

36

सीमा खान

एक्टर सोहेल खान की वाइफ सीमा खान एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। यही नहीं, सीमा खान मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी बुटीक भी चलाती हैं। बता दें कि सीमा खान के इस बुटीक में सुजैन खान और महीप कपूर भी पार्टनर हैं। इस बुटीक के साथ ही सीमा ब्यूटी स्पा और सैलून भी चलाती हैं।

46

माना शेट्टी

सुनील शेट्टी की वाइफ माना एक जानी-मानी बिजनेस वीमेन हैं। माना एक लाइफस्टाइल स्टोर R-House चलाती हैं, साथ ही वो रियल एस्टेट के कारोबार से भी जुड़ी हुई हैं। यही नहीं माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नामक एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।
 

56

शोभा कपूर

लीजेंड्री एक्टर जितेंद्र की वाइफ शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बता दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स एकता कपूर के द्वारा संचालित किया जाता है।

66

नताशा दलाल 

वरुण धवन की जिनसे शादी होने जा रही है, वो (नताशा दलाल) मुंबई बेस्ट एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वो 2013 में भारत वापस आई थीं। भारत लौटने के बाद उन्होंने डिजाइन हाउस लॉन्च किया था। उनके फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। 

Recommended Stories