पत्नी को बाइक पर घुमा रहे थे विवेक ओबेरॉय, लेकिन कर बैठे 1 गलती जिसकी वजह से महंगी पड़ गई मस्ती

मुंबई। 16 साल पहले 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' ने भले ही विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को कॉमेडी एक्टर के रूप में पहचान दिलाई, लेकिन रियल लाइफ में मस्ती करना उन्हें भारी पड़ गया है। दरअसल, वेलेंटाइन डे पर पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ बाइक पर सैर-सपाटा करने निकले विवेक ओबेरॉय को 1 गलती महंगी पड़ गई है। बाइक चलाते वक्त विवेक ओबेरॉय मस्ती में इस कदर डूब गए कि उन्हें न तो मास्क का ध्यान रहा और ना ही हेलमेट लगाने का ख्याल आया। बस फिर क्या था, इस गलती की वजह से एक्टर को लेने के देने पड़ गए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 1:18 PM IST

18
पत्नी को बाइक पर घुमा रहे थे विवेक ओबेरॉय, लेकिन कर बैठे 1 गलती जिसकी वजह से महंगी पड़ गई मस्ती

बाद में मुंबई पुलिस की चालानी कार्रवाई पर रिएक्ट करते हुए विवेक ने लिखा- प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान। बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के सवारी? मुंबई पुलिस चेकमेट करेगी। मुंबई पुलिस यह बताने के लिए शुक्रिया कि सेफ्टी हमेशा सबसे जरूरी होती है। सुरक्षित रहें। हेलमेट और मास्क पहनें।

28

दरअसल, वैलेंटाइन डे पर विवेक ओबेरॉय पत्नी प्रियंका को रोमांटिक सैर कराने के लिए बाइक से ले गए। इस राइडिंग का वीडियो विवेक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि राइडिंग के दौरान विवेक ने ट्रैफिक और कोविड नियमों का पालन नहीं किया। 
 

38

इसके बाद जब मुंबई पुलिस ने विवेक का यह वीडियो देखा तो शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में विवेक ओबेरॉय का 500 रुपए का ई-चालान काट दिया। विवेक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 29/177 और एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जुहू पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है।

48

विवेक ओबेरॉय पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप भी लगा है। बाइक चलाते वक्त विवेक और प्रियंका दोनों ने ही मास्क नहीं पहना था। विवेक के खिलाफ महाराष्ट्र कोविड-19 एहतियाती उपायों के प्रावधान और मोटर व्हीकल्स एक्ट के साथ-साथ आईपीसी के सेक्शन 188 ( प्रशासन द्वारा जारी आदेश को न मानन) और 269 (बीमारी के संक्रमण फैलने के अंदेशे के बीच लापरवाही) के तहत FIR दर्ज की गई है।

58

विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर, 2010 को कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी की थी। दोनों की शादी बेंगलुरु में और रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

68

विवेक कई मौकों पर कह चुके हैं कि शादी से पहले वे लड़की को जानने के बाद उसके साथ डेट पर जाते थे, लेकिन इस बार वे डेट पर गए और उसके बाद लड़की को जाना। और वही उनकी हमसफर बन गई। प्रियंका से तीन साल बाद शादी का इरादा रखने वाले विवेक ने 20 मिनट में ही शादी का फैसला कर लिया था।

78

विवेक और प्रियंका अब दो बच्चों के पिता हैं। बड़े बेटे का नाम विवान वीर ओबेरॉय है, जबकि बेटी का नाम अमेया है। विवेक के पापा सुरेश ओबेरॉय और मां का नाम यशोधरा है। सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं।

88

विवेक ने फिल्म कंपनी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रोड' और 'दम' में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'साथिया' में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट रानी मुखर्जी थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos